छत्तीसगढ़राज्य एवं शहरहादसा

Bilaspur News:– आंधी तूफान से हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट से बालक की मौत, पूरे मोहल्ले के घरों में फैली करंट

बिलासपुर- बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में आंधी तूफान के चलते 11 हजार केवी लाइन के तार टूटकर गिर गया, जिससे अचानक आग लग गई। साथ ही मोहल्ले के सभी मकानों में करंट फैल गई। इस दौरान करंट की चपेट में आने से एक बालककी मौत हो गई। सिम्स के डॉक्टरों ने पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ी के देउर पारा में 11 हजार केवी लाइन के तार गुजरा है। रविवार की रात 8.30 बजे गांव में अचानक आंधी तूफान आने के साथ-साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 11 हजार केवी लाइन के तार टूटकर गिर गया। शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना से मोहल्ले के सभी मकानों में करंट भी फैल गई। देऊरपारा निवासी हिमांशु साहू पिता भुवनेश्वर साहू (17) अपने घर में था। जैसे ही वह घर से बाहर निकला तो करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। परिजन ने उसे तत्काल सिम्स लेकर पहुंचे। वहां के डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह सिम्स चौकी पुलिस टीम मर्ग पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG News :-सहकारिता प्रकोष्ठ में डॉ. गीता सिंह को प्रदेश में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संगठन और महिलाओं में खुशी की लहर

शार्ट सर्किट से घंटों जलती रही आग :–

हाईटेंशन तार टूटने के कारण घंटों आग की चिंगारी उठ रही थीं। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। अंधेरे में आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं। गांव के जनप्रतिनिधियों ने तत्काल बिजली विभाग व सीपत पुलिस को सूचना दी।

टीवी, कूलर, पंखे हुए खराब :–

हाईटेंशन कार टूट जाने के कारण पूरे मोहल्ले में अंधेरा छा गया। इस दौरान मोहल्ले के अधिकांश घरों में टीवी, कूलर, पंखे, फ्रीज चालू था, जो शार्ट सर्किट के कारण भ्रष्ट होकर खराब हो गया है। इससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। घटना की सुबह लोग अपने अपने खराब कूलर, पंखा को ठीक करवाने मैकेनिक के पास लेकर गए।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button