छत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

CG ACB Action: पेंशन का पैसा दिलाने के नाम पर 1 लाख की डिमांड! सिंचाई विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

CG ACB Action: पेंशन की फाइल अटकी थी, बाबू की किस्मत अटक गई! धमतरी में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का कथित बाबू एसीबी के जाल में फंस गया। रकम घर पर ली जा रही थी, लेकिन दरवाजे पर पहले से एसीबी खड़ी थी। अब जांच इस बात की भी हो रही है कि कहीं रिश्वतखोरी का खेल सिर्फ एक बाबू तक सीमित तो नहीं।

धमतरी।भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने धमतरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग से जुड़े एक कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकारी दफ्तरों में फाइल आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वालों पर एसीबी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ताजा मामला धमतरी से सामने आया है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सिंचाई विभाग के कथित बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पेंशन प्रकरण निपटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी मामलों का निराकरण कराने और भुगतान जारी कराने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन किया और फिर कार्रवाई की योजना बनाई।

  किसानों के बीच भरोसेमंद काला हीरा प्रोडक्ट को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम,कंपनी की किसानों से अपील प्रोडक्ट का बेफिक्र होकर करे उपयोग

घर में चल रहा था रिश्वत का खेल

बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम आरोपी के निजी निवास पर दी जानी थी। एसीबी की टीम पहले से जाल बिछाकर निगरानी कर रही थी। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की राशि ली, टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसीबी की कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कंप

गिरफ्तारी के बाद एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई की खबर फैलते ही सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। एसीबी अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि पेंशन और अन्य विभागीय कार्यों के नाम पर कहीं लंबे समय से रिश्वतखोरी का कोई बड़ा नेटवर्क तो संचालित नहीं किया जा रहा था।

जांच के दायरे में आ सकते हैं और लोग

सूत्रों के मुताबिक एसीबी आरोपी के बैंक लेनदेन, विभागीय कार्यों और अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। यदि जांच में अतिरिक्त तथ्य सामने आते हैं तो मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा सकती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button