अपराधछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

CG Crime News: नौगई भाजपा नेता हत्याकांड में बड़ा अपडेट, फरार चार आरोपियों ने किया सरेंडर, एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

CG Crime News: उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नौगई गांव में भाजपा नेता को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। घटना के बाद फरार चल रहे पांच आरोपियों में से चार ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

सरगुजा में बढ़ी हलचल, वारदात के बाद जारी थी तलाश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरगुजा। कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक अंतर्गत नौगई गांव में हुई इस भीषण वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पांच में से चार आरोपियों ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

इन आरोपियों ने किया पुलिस के सामने सरेंडर

पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वालों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी के नाम शामिल हैं। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

पहले ही 4 आरोपी हो चुके थे गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब चार और आरोपियों के सरेंडर के बाद कुल आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

  CG:– नए साल की शुरुआत में रतनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 225 लीटर महुआ शराब जब्त, महिला कोचिया जेल भेजी गई

16 जून की रात हुई थी दिल दहला देने वाली वारदात

गौरतलब है कि 16 जून की रात भाजपा नेता समेत तीन लोगों को कार में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

 

रेत कारोबार में वर्चस्व विवाद की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस जघन्य वारदात के पीछे रेत के अवैध कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई और पुरानी रंजिश मुख्य कारण हो सकते हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस का दावा—जल्द होगा फरार आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस का कहना है कि फरार एक आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button