अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News:- लोन के नाम पर 2 करोड़ की ठगी… ट्रेन से महाराष्ट्र भागने की थी तैयारी भागने से पहले बिलासपुर में दबोचे गए 5 आरोपी

CG Crime News: –ओडिशा में लोन दिलाने के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी कर भाग रहे 5 आरोपी बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पकड़े गए हैं। मामला कोरापुट जिले के जैपुर थाना क्षेत्र का है, जहां लक्ष्मीकांतों पांडा और उसके साथियों पर लोगों से करोड़ों रुपये वसूलने का आरोप है। शिकायत के बाद सभी आरोपी ट्रेन से महाराष्ट्र भागने की फिराक में थे, लेकिन ओडिशा पुलिस से सूचना मिलते ही रजनीश सिंह के नेतृत्व में तोरवा पुलिस ने स्टेशन में घेराबंदी कर पांचों को हिरासत में ले लिया।

Bilaspur ओडिशा में लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार हुए पांच आरोपितों को बिलासपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया है। आरोपी ट्रेन के जरिए महाराष्ट्र भागने की तैयारी में थे, लेकिन ओडिशा पुलिस से मिले इनपुट के बाद अलर्ट हुई तोरवा पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक मामला ओडिशा के Koraput जिले के जैपुर थाना क्षेत्र का है, जहां लोन दिलाने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपितों ने कई लोगों को आसान लोन दिलाने का झांसा देकर बड़ी रकम वसूली थी। शिकायत दर्ज होने के बाद सभी आरोपी राज्य छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे।

ओडिशा पुलिस के अलर्ट पर बिलासपुर स्टेशन में घेराबंदी

तोरवा पुलिस को सूचना मिली थी कि ठगी के आरोपी ओडिशा से निकलकर ट्रेन के जरिए महाराष्ट्र की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई।

रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर ओडिशा की ओर से आने वाली ट्रेनों में संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। पुलिस के पास आरोपितों के हुलिए की जानकारी पहले से थी। इसी दौरान स्टेशन पर पांच संदिग्ध युवक दिखाई दिए। हुलिए का मिलान करने के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

  अंतर परिक्षेत्र स्तरीय इंटर कालेज क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, टीसीएल पीजी महाविद्यालय जांजगीर की टीम रही विजेता….

तस्वीर भेजकर हुई पहचान

पकड़े गए संदिग्धों की तस्वीर तत्काल ओडिशा पुलिस को भेजी गई। पहचान की पुष्टि होने के बाद सभी आरोपितों को तोरवा थाना लाया गया, जहां उनसे प्राथमिक पूछताछ की गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही सभी आरोपितों को ओडिशा पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई वहीं की जाएगी।

लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी

मामले में जैपुर थाना क्षेत्र के नुआसाही निवासी बिनोद साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि Lakshmikanto Panda ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की।

जांच में सामने आया कि आरोपितों ने अलगअलग लोगों से करीब दो करोड़ रुपये वसूले थे। शिकायत की भनक लगते ही सभी आरोपी महाराष्ट्र भागने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही बिलासपुर में पकड़ लिए गए।

अंतरराज्यीय समन्वय से मिली सफलता

थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि ओडिशा पुलिस और बिलासपुर पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के कारण आरोपितों को भागने का मौका नहीं मिला। समय रहते सूचना साझा होने के बाद रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।फिलहाल सभी आरोपी हिरासत में हैं और उन्हें जल्द ओडिशा पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button