IAS/IPSछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG IAS News:– एसीएस के बाद अब आईएएस की पत्नी लिफ्ट में फंसी !

CG IAS News:–पिछले हफ्ते एसीएस, इस हफ्ते आईएएस परिवाररायपुर की लिफ्टें बारबार क्यों दे रही हैं धोखा? बिजली गई, लिफ्ट रुकी और 10 मिनट की इस घटना ने फिर वही बड़ा सवाल खड़ा कर दियाजब वीआईपी तक सुरक्षित नहीं, तो आम लोगों की सुरक्षा किसके भरोसे है? रेस्क्यू हर बार हो जाता है, लेकिन जिम्मेदारी अब भी लिफ्ट में ही अटकी हुई नजर आती है।

Raipur रायपुर। राजधानी रायपुर के करेंसी टॉवर की लिफ्ट में पिछले हफ्ते अपर मुख्य सचिव आईएएस ऋचा शर्मा के फंसने के बाद अब गुरुवार को फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी के फंसने की घटना सामने आई है। यह घटना गुरुवार सुबह आठ बजे की बताई जा रही है, जब वे कॉम्प्लेक्स स्थित जिम में लिफ्ट से जा रही थी, उसी दौरान अचानक लिफ्ट बंद हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट बंद हो गई थी। लिफ्ट में फंसे रहने से वे घबरा गईं। इसके बाद परिवार निगम अफसरों को सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मिसेज परदेशी करीब 10-12 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं और बाद में वहां नगर निगम टीम द्वारा किसी तरह उन्हें रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button