CG News :- थाने से धक्के खाकर निकाली गई बेटियां, तलवार-रॉड से छलनी शरीर, दहेज की आग में झुलसता इंसाफ: खून से सने जख्मों के साथ SSP के दर पर टूटी उम्मीदों की चीख

Bilaspur News थाने से निराश होकर SSP ऑफिस पहुंचीं पायल और अंजना, पति–जेठ पर तलवार और रॉड से हमला व दहेज प्रताड़ना का आरोप रिपोर्ट दर्ज न होने का आरोप, जख्म दिखाकर बहनों ने पुलिस कप्तान से लगाई इंसाफ की गुहार करही गांव से उठी चीख पहुंची SSP दफ्तर, पुलिस कार्रवाई पर टिकी नजर दहेज प्रताड़ना और जानलेवा हमले के आरोप, थाने से लौटकर सीधे SSP के सामने पहुंचा मामला न्याय की उम्मीद में टूटीं बहनें पहुंचीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोनी थाना पर भी सवाल तलवार–रॉड हमले के आरोपों से गरमाया मामला, SSP ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bilaspur बिलासपुर। प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में कानून–व्यवस्था की चमक के पीछे एक बार फिर कड़वी सच्चाई नंगा होकर सामने आ गई है। कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू निरतु स्थित ग्राम करही से उठा यह मामला इंसानियत को झकझोर देने वाला है, जहां दो सगी बहनों पर उनके ही ससुराल पक्ष ने हैवानियत की हदें पार कर दीं।
पीड़ित बहनें पायल लोनिया और अंजना लोनिया, अपनी मां उर्मिला लोनिया के साथ शनिवार को खून से सने जख्मों और टूटी उम्मीदों के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और इंसाफ की गुहार लगाई।
तलवार और लोहे की रॉड से हमला, दहेज की मांग में दरिंदगी का नंगा नाच
आरोप है कि पति और जेठ ने मिलकर दोनों बहनों पर तलवार और लोहे की रॉड से बर्बर हमला किया। यह हमला किसी क्षणिक गुस्से का नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही दहेज प्रताड़ना की आग का विकराल विस्फोट था।
पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही उन्हें अपमान, प्रताड़ना और दहेज की मांग के नाम पर मानसिक यातना दी जाती रही, जो आखिरकार खून–खराबे तक पहुंच गई।
थाने की चौखट से भी टूटी उम्मीदें, शिकायत नहीं—धक्के का आरोप
सबसे गंभीर और सिस्टम को झकझोर देने वाला आरोप यह है कि पीड़ित बहनें जब न्याय की आस में कोनी थाने पहुंचीं, तो उन्हें सुनवाई नहीं बल्कि दरवाजे से धक्के देकर वापस भेज दिया गया।
जहां कानून से उम्मीद थी, वहां अपमान मिला—और इसी अपमान ने उन्हें सीधे SSP कार्यालय की दहलीज तक पहुंचा दिया।
SSP के सामने छलका दर्द, दिखाए जख्म—फिर हिल उठी व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दोनों बहनों ने अपने शरीर पर पड़े जख्मों के निशान दिखाकर पूरा दर्द बयान किया। मामला गंभीर देखते हुए SSP ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कोनी थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।
सवालों के कटघरे में पुलिस व्यवस्था
यह घटना सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर सीधा तमाचा है जहां पीड़ित पहले थाने में न्याय ढूंढते हैं और वहां से ही बेदखल कर दिए जाते हैं। उच्च पुलिस अधिकारियों के लगातार निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर हो रही यह चूक व्यवस्था की पोल खोल रही है।

Live Cricket Info



