PoliceTransferछत्तीसगढ़तबादलाराज्य एवं शहररायपुर

CG Police Transfers: 61 इंस्पेक्टरों का तबादला नक्सल इलाकों से हटाकर रायपुर,बिलासपुर समेत कई जिलों में मिली नई तैनाती ट्रांसफर लिस्ट से पुलिस महकमे में मची हलचल

CG Police Transfers:- छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने 61 निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। बस्तर संभाग में लंबे समय से पदस्थ कई निरीक्षकों को रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद समेत विभिन्न जिलों में नई पदस्थापना दी गई है।

Raipur:रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने 61 निरीक्षकों की तबादला सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक लंबे समय से बस्तर संभाग में पदस्थ कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए राज्य के अन्य जिलों में भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग समेत विभिन्न जिलों में पदस्थापना दी गई है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

सूची में बस्तर संभाग में लंबे समय से तैनात निरीक्षकों के नाम प्रमुखता से शामिल हैं, जिन्हें अब नए जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को आगामी प्रशासनिक रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button