छत्तीसगढ़

CG BREAKING:मधुमक्खी हमले में युवक का चेहरा काला पड़ा, मवेशी की मौत

सारंगढ़ ,25 अप्रैल 2025 : खेलभांठा मैदान के पास एक बार फिर मधुमक्खियों ने हमला कर दहशत फैला दी है. शादी समारोह में शामिल एक युवक पर मधुमक्खियों ने झुंड बनाकर हमला किया, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर है. युवक को सैकड़ों डंक लगे हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा दर्जनों लोग घायल हुए हैं. हमले में एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई. मृत मवेशी का शव अब तक घटनास्थल पर पड़ा हुआ है, जिस पर मधुमक्खियां अब भी मंडरा रही हैं. यह कोई पहली घटना नहीं है. पूर्व में भी इसी क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले हो चुके हैं. बावजूद इसके वन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं. हैरानी की बात यह है कि इसी स्थान के पास कई वीवीआईपी कार्यक्रम भी हो चुके हैं, लेकिन खतरे को नजरअंदाज किया गया.

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button