ब्रेकिंग न्यूज़

मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती जिले में अवैध पशु तस्करी खेल का भंडाफोड़, बूचड़खाने ले जाए जा रहे मवेशी से भरे वाहन को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।

GPM -मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गौरेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे 7 भैंस-भैंसों को बरामद किया गया है। यातना के कारण एक भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर चालक और एक अन्य व्यक्ति वाहन छोड़कर फरार हो गए, जबकि आरोपी जितेंद्र सिंह राठौर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन की तलाशी में 7 भैंस-भैंसे अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरे मिले। पुलिस ने सभी मवेशियों को तत्काल तराईगांव गौशाला पहुंचाया। चिकित्सकीय परीक्षण में पता चला कि अत्यधिक तकलीफ के कारण एक भैंसे की मौत हो चुकी थी। बाकी 6 मवेशियों का इलाज कराया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जब्त पिकअप ग्राम आमाडांड, थाना जैतहरी निवासी अजय राठौर की है। आरोपियों ने बेलगहना, बिलासपुर के जंगल क्षेत्र से अज्ञात व्यक्तियों के माध्यम से करीब 1.75 लाख रुपये कीमत के 7 मवेशी खरीदे थे और उन्हें बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मवेशी, बिना नंबर की पिकअप जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये है, और दो मोबाइल फोन जिसकी कीमत 25 हजार रुपये है, जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button