छत्तीसगढ़राज्य एवं शहररोड एक्सीडेंट

तेज रफ्तार ने छीनी दो दोस्तों की जिंदगी… रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एक युवक घायल

बिलासपुर से हरदी बाजार लौट रहे थे तीनों दोस्त, देर रात अनियंत्रित हुई बाइक

बिलासपुर। बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार पल्सर बाइक हादसे का शिकार हुई और देखते ही देखते दो दोस्तों की जिंदगी खत्म हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, तामेश्वर, जोगेश पटेल और दुर्गेश पटेल बाइक से बिलासपुर से कोरबा जिले के हरदी बाजार गांव जा रहे थे। तीनों दोस्त पल्सर बाइक पर सवार होकर रात में सफर कर रहे थे। इसी दौरान 4 मई की रात करीब 12:30 बजे रतनपुर के पास हाईवे पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।

बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी। नियंत्रण बिगड़ते ही बाइक सड़क पर फिसल गई और तीनों युवक दूर जा गिरे। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर ही तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट चुकी थीं उम्मीदें

  सिम्स में जटिल सर्जरी: 65 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया 10 किलो से अधिक वजनी ट्यूमर

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान जोगेश पटेल को सिम्स में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तामेश्वर ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल दुर्गेश पटेल का इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

तेज रफ्तार पर फिर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और बाइक से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रतनपुर हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर कब लोग तेज रफ्तार से सबक लेंगे। कुछ मिनट की जल्दबाजी ने इस हादसे में दो दोस्तों की जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button