IAS/IPSअपराधछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Train News:– दीपावली से पहले ट्रेन में विशेष चेकिंग में यात्री से 3.37 करोड़ रुपए के जेवर जब्त

CG Train News:– बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस के यात्री से कुल 3.37 करोड़ रुपए के सोने और चांदी के जेवर जब्त किए गए हैं। दीपावली से पहले चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में बड़ी मात्रा में सोना और चांदी बरामद हुई। यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bilaspur बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल मंडल टास्क टीम, नागपुर ने गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस से एक संदेही यात्री को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सोने और चांदी बरामद हुई, जिनकी कुल कीमत 3.37 करोड़ रुपए है।

11 अक्टूबर को मंडल रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर की टीम ने गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आमगाव और गोंदिया के बीच स्लीपर कोच एस-06 में एक संदेही पुरुष को मुखबीर की सूचना पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेश पंजवानी (55 वर्ष), निवासी श्रीनगर बम्बा भवन, गोंदिया, थाना-सिटी गोंदिया, जिला गोंदिया बताया।

तलाशी के दौरान उसके थैले से 2 किलो 683 ग्राम सोने के जेवर और 7 किलो 440 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए। सोने की कीमत लगभग 3.27 करोड़ रुपए और चांदी की कीमत 10.44 लाख रुपए है। जेवरों की कुल कीमत 3.37 करोड़ रुपए है।

  अनूप सतपथी बने एसईसीआर के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, 1993 बैच के हैं आईआरटीएस 

बिल प्रस्तुत नहीं करने पर जप्ती:–
संदेही नरेश पंजवानी ने सोने और चांदी के संबंध में कोई उचित दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं किया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया ने इस मामले को राजस्व खुफिया निदेशालय, नागपुर के समक्ष पेश किया। डीआरआई टीम ने सोने और चांदी की छड़ें और आभूषण जब्त कर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button