अपराधछत्तीसगढ़देशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- किराना दुकान में उधारी को लेकर विवाद बना मौत की वजह, किसान की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या; दोनों आरोपी गिरफ्तार

CG News:-बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में किराना दुकान पर उधारी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। दुकानदार को तत्काल पैसे देने की सलाह देना किसान को भारी पड़ गया। दो युवकों ने बांस के डंडे से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में बुधवार शाम एक मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। ग्राम खुरदुर निवासी किसान सिदेशी बघेल (42), पिता कार्तिक बघेल रोज की तरह गांव में थे। इसी दौरान किराना दुकान पर हुई कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया और उनकी जान चली गई।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, खुरदुर निवासी अंकुश रजक और कलार तराई निवासी निखिल यादव किराना दुकान से सामान लेने के बाद दुकानदार से पैसे बाद में देने की बात कह रहे थे। उसी समय वहां मौजूद सिदेशी बघेल ने दुकानदार का भुगतान तत्काल करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों आरोपियों और सिदेशी बघेल के बीच विवाद शुरू हो गया।

  पीएम आवास पात्र परिवारों के लिए सर्वे जारी, 31 मार्च अंतिम तिथि

 

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने बांस के डंडे से सिदेशी बघेल के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

 

सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। एसडीओपी नुपूर उपाध्याय की मौजूदगी में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के दोनों आरोपियों अंकुश रजक और निखिल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के पूरे घटनाक्रम, विवाद की वास्तविक वजह और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button