छत्तीसगढ़जांजगीर

कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला, बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कलेक्टर ने बदला समय

Janjgir news:– कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Janjgir जांजगीर। कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। ठंड के समय में सुबह ठंड से ठिठुरते बच्चों के तबीयत को ध्यान रखते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्कूलों में समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।

प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जांजगीर जिले में ठंड के चलते न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच गई है। ठंड में सुबह के समय स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी हो रही है और स्वास्थ्य में भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को ठंड से राहत देने के लिए कलेक्टर ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।

जारी आदेश के मुताबिक दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 8.30 से 12 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12.15 से 4.15 बजे तक संचालित किए जाएंगे। दूसरी पाली सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:15 से 4:15 तथा शनिवार को 8:30 से 12 बजे तक संचालित होंगे।

  CG breaking : पुलिसकर्मियों की फाड़ी वर्दी गाड़ी पर भी किया पथराव

एक पाली में संचालित होने स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक दस बजे से 4 बजे तक शनिवार को साढ़े 8 से 12.30 बजे तक संचालित होगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button