CG News:– बेटी की बीमारी ठीक करने का झांसा… प्रार्थना सभा में बुलाकर महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

CG News:– छत्तीसगढ़ में एक महिला को धर्मांतरण करने से बेटी की बीमारी ठीक होने का झांसा दे बुलाकर चार आरोपियों ने गैंगरेप किया। आरोपी पिछले तीन सालों से महिला का शोषण कर रहे हैं और जबरन धर्म परिवर्तन करवा हिंदू देवी–देवताओं की पूजा नहीं करने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Dhamtari धमतरी। धर्मांतरण और गैंगरेप के इस मामले में, महिला ने बताया कि उसे बेटी की बीमारी ठीक होने का झांसा दे प्रार्थना सभा के नाम पर बुलाकर दुष्कर्म किया गया और तीन साल तक बार–बार जबरन दुष्कर्म होता रहा। पुलिस ने मगरलोड थाना क्षेत्र में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मगरलोड थाना क्षेत्र की महिला ने शिकायत की कि उसकी बेटी की तबीयत खराब थी। आठ सालों से वह इलाज के साथ साथ बैगा गुनिया और झाड़फूंक करवा रही थी। इस बीच वह आरोपियों से संपर्क में आई। आरोपियों ने कहा कि अगर वह ईसा मसीह की प्रार्थना करेगी तो बेटी की बीमारी ठीक हो जाएगी। 17 जनवरी 2022 की तड़के सुबह तीन बजे बेटी की तबीयत बिगड़ी, तब महिला ने मदद के लिए आरोपियों से संपर्क किया। आरोपियों ने कहा कि धार्मिक प्रार्थना कर ईसा मसीह को मानोगी तो बेटी ठीक हो जाएगी।
प्रार्थना सभा के बहाने अपनी घर पर बुलाकर चारों आरोपियों ने बारी–बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे बेइज्जत किया और जान से मारने की धमकी देते हुए तीन सालों तक कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपियों ने महिला से कहा कि ईसा मसीहा को मानने के बाद हिंदू देवी–देवताओं की पूजा करना गलत है क्योंकि इससे ईसा मसीहा नाराज हो जाते हैं। महिला ने बताया कि आखिरी बार 15 जून 2025 को दुष्कर्म हुआ।
लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने मगरलोड थाने में हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, भय–धमकी और धार्मिक छल से अपराध की गंभीर धाराओं 70(1), 299 बीएनएस और छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी शुरू में फरार हो गए थे, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
- धनेश साहू, ग्राम कमरौद
- मुनेश साहू, ग्राम सेन्हाभाठा
- नंदू साहू, ग्राम सेन्हाभाठा
- नरेन्द्र महार, ग्राम खैरझिटी

Live Cricket Info

