देश - विदेशराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– स्कूल परिसर में घुसा आवारा कुत्ता, चार बच्चों को काटा, अस्पताल में भर्ती

Bilaspur News:– स्कूल परिसर में घुसा आवारा कुत्ता, चार बच्चों को काटा, अस्पताल में भर्ती

Bilaspur News: एक आवारा कुत्ते ने स्कूल में घुसकर चार बच्चों को काट लिया। हमले में घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पिछले सप्ताह पीएमश्री स्कूल में घुसकर आवारा कुत्तों ने एक छात्र और दो शिक्षिकाओं को घायल कर दिया था।

Bilaspur बिलासपुर। पीएमश्री स्कूल खमतराई की घटना के बाद अब सकरी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में भी आवारा कुत्ते का आतंक सामने आया है। सकरी माध्यमिक विद्यालय में घुसे एक कुत्ते ने चार मासूम छात्रों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शिक्षकों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर बच्चों को बचाया, लेकिन इस दौरान स्कूल में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। कुत्ते के हमले में घायल तीन बच्चों को सिम्स और एक बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आवारा कुत्तों की समस्या अब सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी खतरा बनती जा रही है। सोमवार को सकरी माध्यमिक विद्यालय में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हो रही थीं। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता स्कूल परिसर में घुस आया और आठवीं कक्षा की छात्रा मोना यादव, पिता नवल यादव, के पैरों पर दांत गड़ा दिए। इसके बाद यादव मोहल्ला निवासी तमन्ना साहू और सूरज को भी कुत्ते ने काट लिया।

कुत्ते की आक्रामक हरकत देख शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को बचाने की कोशिश की। इसी बीच गांव नवदा से मामा के घर आए एक अन्य बच्चे को भी कुत्ते ने काट लिया। इस हमले में घायल तीन बच्चों को सिम्स और एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खमतराई पीएमश्री स्कूल में भी हो चुकी है ऐसी घटना:
खमतराई स्थित पीएमश्री स्कूल में भी पहले आवारा कुत्ते ने स्कूल में घुसकर एक बच्चे को काटा था। बच्चे को बचाने पहुंची दो शिक्षिकाओं पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया था। इस घटना में एक शिक्षिका के पैर का मांस तक नोच लिया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग पहले ही स्कूलों के आसपास घूम रहे आवारा कुत्तों की जानकारी देने के निर्देश जारी कर चुका है। इसके बाद बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने भी सभी स्कूलों में बाउंड्रीवॉल की स्थिति को लेकर प्राचार्यों से पत्र लिखकर जानकारी तलब की है।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button