देश - विदेशराज्य एवं शहर

Bilaspur Police News:–  300 पुलिस जवानों की मौजूदगी में ज्वाइंट कांबिंग ऑपरेशन, एक रात में 126 वारंटी व 11 फरार आरोपी दबोचे



Bilaspur बिलासपुर। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बिलासपुर पुलिस ने मंगलवार की रात व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। इस संयुक्त कार्रवाई में 300 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान 126 वारंटियों और 11 लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 41 निगरानीशुदा बदमाशों की जांच-पड़ताल भी की गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं विशेष धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

डीआईजी सह एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ यह विशेष अभियान संचालित किया गया। अपराध नियंत्रण, लंबित वारंटों की तामिली और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ को लक्ष्य बनाकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने संभावित ठिकानों, संदिग्ध स्थानों, होटल-ढाबों, सार्वजनिक जगहों और वारंटियों के निवास पर एक साथ दबिश दी।

अभियान के दौरान कुल 126 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 50 स्थायी वारंटी और 76 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न गंभीर अपराधों में फरार चल रहे 11 आरोपियों को पकड़कर विधिवत अभिरक्षा में लिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

10 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। निगरानी सूची में दर्ज 41 गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों का सत्यापन कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। वहीं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 10 व्यक्तियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। एक मामले में आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार बरामद हुआ, जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

नशे में वाहन चलाने वाले 105 लोगों पर कार्रवाई :–
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। पिछले एक सप्ताह में ऐसे 105 वाहन चालकों पर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

असामाजिक तत्वों की तत्काल सूचना दें :–
बिलासपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। वारंटी, फरार आरोपी, अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button