बिलासपुर में अवैध महुआ शराब बिक्री पर कार्रवाई, 24 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध महुआ शराब बिक्री पर कार्रवाई, 24 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर– जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में संचालित “चेतना अभियान” के तहत पुलिस टीमों को अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टेंगनमाड़ा करवा क्षेत्र में धान मंडी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर बेलगहना चौकी पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सफीक खान पिता हिकमत उल्ला खान उम्र 42 वर्ष निवासी टेंगनमाड़ा करवा थाना कोटा जिला बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो अलग-अलग जरीकेन और बोतलों में कुल 24 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 2600 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने जब्त सामग्री का पंचनामा तैयार कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पूर्व में भी अवैध शराब से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है और उसे आदतन अपराधी बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार पात्रे, आरक्षक धीरज जायसवाल और कौशल बिन्झवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे

Live Cricket Info




