कानूनछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News : -होली पर सख्त पहरा 78 पेट्रोलिंग वाहन सड़कों पर, चौक-चौराहों पर चेकिंग की कड़ी निगरानी,एसएसपी देर रात तक मैदान में, 128 बदमाश गिरफ्तार, 337 व्यक्तियों पर बाउंड ओवर कार्रवाई

Bilaspur News : – होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहरभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। 78 पेट्रोलिंग वाहन और 37 बाइक टीम तैनात रहीं, जबकि 128 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर 337 व्यक्तियों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई।

Bilaspur News : –बिलासपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। सभी प्रमुख चौकचौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल अधिकारी तैनात रहे। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

78 पेट्रोलिंग वाहन और 37 बाइक टीम तैनात

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शहर में 78 पेट्रोलिंग वाहनों को तैनात किया गया। प्रत्येक वाहन में एक अधिकारी के साथ छहछह जवान मौजूद रहे। इसके अलावा 37 बाइक पेट्रोलिंग टीम भी सक्रिय रही, जिनमें दोदो जवान लगातार गश्त करते रहे। भीड़भाड़ वाले बाजारों, रिहायशी क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की सतत मौजूदगी रही।

एसएसपी ने देर रात तक किया निरीक्षण

एसएसपी रजनेश सिंह के साथ एएसपी पंकज पटेल, प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन समेत राजपत्रित अधिकारियों ने मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। होलिका दहन के दौरान अधिकारियों ने रात दो बजे तक शहर के सभी चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, होलिका दहन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सभी स्थानों पर हालात सामान्य और नियंत्रण में रहे।

  जगदलपुर से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 62 यात्री थे सवार, कलेक्टर ने कहा…

128 आदतन बदमाश गिरफ्तार

होली के मद्देनजर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 128 आदतन निगरानीशुदा और गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके अलावा 36 आदतन अपराधियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 129 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा।

337 व्यक्तियों को बाउंड ओवर

जिलेभर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 337 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 126 और 135 के तहत बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई। साथ ही 19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 के तहत कार्रवाई की गई। एएसपी पंकज पटेल के अनुसार यह कार्रवाई एहतियात के तौर पर की गई।

22 हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार

जिले में अलगअलग स्थानों पर 22 आरोपियों को आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं, आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब के 64 मामलों में कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक नशाखोरी और अवैध हथियारों पर विशेष निगरानी रखी गई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button