अपराधछत्तीसगढ़देशराज्य एवं शहरसूरजपुर

CG Crime News: -नशे के कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 8 किलो गांजा और सफारी कार जब्त… 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 फरार


CG Crime News: -पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 लाख रुपये कीमत का 8 किलो गांजा जब्त किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टाटा सफारी वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।



Surajpur News:- सूरजपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 4 लाख रुपये कीमत का 8 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और वाहनों की सघन जांच के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के तहत चौकी लटोरी पुलिस मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही टाटा सफारी क्रमांक CG 15 EG 4455 पुलिस चेकिंग देखकर अचानक करीब 50 मीटर पहले ही रुक गई और वापस मुड़ने का प्रयास करने लगी। वाहन की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान वाहन में सवार दो व्यक्ति मौके से भाग निकले, जबकि तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जीवधन पैंकरा (28) निवासी सोनगरा, सुरेंद्र कुमार लास्कर (20) और ललित यादव (21) निवासी ग्राम बरौधी थाना भटगांव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफारी वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी लटोरी अरुण गुप्ता, एएसआई मानिकदास, प्रधान आरक्षक दिलेश्वर सिंह, आरक्षक विकास मिश्रा, संतोष जायसवाल, शोभनाथ कुशवाहा, इस्तियाक अहमद, देवकीनंदन खुटिया, कैलू राजवाड़े, सुनील एक्का और सैनिक तामेश्वर राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।

  भावना बोहरा के नेतृत्व में भाजपामय हुआ पंडरिया
Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button