अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरराज्य एवं शहर

CG Crime News:-भजन-कीर्तन के दौरान चोरी का बड़ा मामला, घर से 6 लाख और जेवर लें उड़े चोर

CG Crime News:- भजनकीर्तन में गए परिवार के सूने घर में चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर 6 लाख रुपए नकद और जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गई रकम में मंदिर के दान के 3.80 लाख रुपए भी शामिल हैं।

Ambikapur अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में ।मंगलवार रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। घर के सभी सदस्य पास के मंदिर में चल रहे भजनकीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान बदमाश पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और अलमारी से करीब 6 लाख रुपए नकद जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी गई रकम में 3.80 लाख रुपए मंदिर के दान की राशि भी शामिल बताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंदिर के पास स्थित मकान में हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर भगवानपुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के समीप विक्की हालदार का घर है। मंदिर में पिछले कुछ दिनों से भजनकीर्तन का आयोजन चल रहा है। मंगलवार शाम विक्की हालदार का पूरा परिवार कार्यक्रम में शामिल होने मंदिर चला गया था।

रात करीब 10.30 बजे जब परिवार घर लौटा तो पीछे का दरवाजा टूटा मिला और अंदर का सामान अस्तव्यस्त था। अलमारी का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवरात समेटकर भाग चुके थे।

मंदिर समिति के पैसे भी हुए चोरी

  ऑपरेशन अंकुश: गैंगरेप के दो आजीवन सजा प्राप्त आरोपी झारखंड व रायगढ़ से गिरफ्तार, अप्रैल में पुलिस अभिरक्षा से हुए थे फरार

बताया जा रहा है कि चोरी गए करीब 6 लाख रुपए में से 3.80 लाख रुपए मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान के थे। मंदिर समिति ने यह रकम सुरक्षित रखने के लिए अस्थायी तौर पर विक्की हालदार के घर रखवाई थी। बाकी रकम परिवार की निजी थी।

छत के रास्ते कमरे तक पहुंचे चोर

परिजनों का कहना है कि चोर पहले घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और फिर छत के रास्ते कमरे तक पहुंचे। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। उस समय आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मंदिर में आयोजित भजनकीर्तन में मौजूद थे।

डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह गांधीनगर पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

बस स्टैंड के पास कई दुकानों में भी चोरी

इधर उसी रात चोरों ने प्रतीक्षा बस स्टैंड के आसपास संचालित करीब 5 से 6 दुकानों के ताले भी तोड़ दिए। बदमाशों ने अमन मोबाइल दुकान सहित कई गुमटी और ठेला दुकानों में हाथ साफ किया। पुलिस इन वारदातों को भी जोड़कर जांच कर रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button