छत्तीसगढ़निलंबितबलौदा बाजारराज्य एवं शहर

CG Susspended News:– मुख्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने वाला पटवारी निलंबित

CG Susspended News:–जिले में बिना सूचना के एक माह से अधिक समय तक मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर पटवारी चंद्रप्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर एसडीएम सिमगा द्वारा की गई, वहीं निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सिमगा निर्धारित किया गया है।

Balodabazar बलौदाबाजार। बिना सूचना के मुख्यालय से एक माह से अधिक समय से लगातार अनुपस्थित रहने वाले पटवारी को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जारी आदेश के अनुसार राजस्व अनुभाग सिमगा अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 26 ग्राम धोधा के पटवारी चंद्रप्रकाश 20 फरवरी 2026 से बिना सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित है। अनुपस्थिति के कारण अनेक महत्वपूर्ण शासकीय कार्य प्रभावित हो रही है। पटवारी के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के प्रतिकूल मानते हुए एसडीएम सिमगा द्वारा पटवारी चंद्रप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सिमगा नियत किया गया है। इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button