छत्तीसगढ़जरूरी खबरब्रेकिंग न्यूज़

4 दिन अंधेरे में डूबा रहा पचरा, शिकायत के बाद एक रात में बदली तस्वीर!

4 दिन अंधेरे में डूबा रहा पचरा, शिकायत के बाद एक रात में बदली तस्वीर!

4 दिन अंधेरे में डूबा रहा पचरा, शिकायत के बाद एक रात में बदली तस्वीर

रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया दादर के आश्रित ग्राम पचरा में बीते चार दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर ने ग्रामीणों की जिंदगी पूरी तरह से प्रभावित कर दी थी। भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली व्यवस्था ठप होने से न केवल पेयजल की समस्या गहरा गई थी, बल्कि दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही थी। हालात ऐसे हो गए थे कि लोगों को मजबूरी में अंधेरे और गर्मी दोनों से जूझना पड़ रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों द्वारा लगातार विभिन्न माध्यमों से बिजली विभाग तक अपनी समस्या पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। चार दिन तक समाधान न निकलने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 30 अप्रैल की रात ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप (रतनपुर) को समस्या से अवगत कराया। सूचना मिलते ही दुर्गा कश्यप ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क किया और खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के निर्देश दिए।

  Mungeli News:– ऑपरेशन बाज की कार्रवाई में ब्राउन शुगर और चरस की तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजू दास मानिकपुरी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने विभाग के साथ लगातार समन्वय बनाकर समस्या के शीघ्र समाधान के लिए दबाव बनाया। इनके प्रयासों का असर यह हुआ कि अगले ही दिन सुबह बिजली विभाग की टीम ग्राम पचरा पहुंची और नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामवासियों ने जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और त्वरित पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर होरीलाल यादव, नाथूराम, मनोज कुमार यादव, कवल दास, राजकुमार पटेल, राजेंद्र दास, राजा यादव, अजय पटेल, पिंटू यादव, राधेश्याम यादव, धन सिंह, अनिल पटेल, शैलेंद्र यादव, वीरेंद्र साहू, जाल सिंह, भूखन सिंह मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

👉 हालांकि सवाल अब भी बना हुआ है कि यदि समय रहते जिम्मेदार विभाग ने ध्यान दिया होता, तो क्या ग्रामीणों को चार दिन तक इस परेशानी का सामना करना पड़ता?

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button