अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़देश - विदेशधोखाधड़ीबड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- पुलिस की खुली चौपाल! कोई जमीन विवाद लेकर पहुंचा, कोई साइबर ठगी का दर्द… SSP रजनेश सिंह ने मौके पर सुनी 60 फरियादें फरियादियों ने कहा आज पहली बार लगा कि सुनवाई हुई”… की भीड़ के बीच अलग दिखी पुलिस की पहल

Bilaspur News:-बिलासपुर। शुक्रवार को बिलासगुड़ी चेतना भवन का माहौल किसी सामान्य सरकारी कैंप जैसा नहीं था। यहां कुर्सियों से ज्यादा उम्मीदें लगी थींऔर फाइलों से ज्यादा लोगों की परेशानियां खुलकर सामने रही थीं। कोई जमीन विवाद में उलझा था, कोई साइबर ठगी में अपनी जमा पूंजी गंवाने के बाद न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचा था, तो कोई पारिवारिक कलह से टूटकर पुलिस से राहत चाहता था।

भीड़ में कई चेहरे ऐसे थे, जिनकी शिकायत सिर्फ एक आवेदन नहीं थीवह महीनों की भागदौड़, नाराजगी और सिस्टम से टूटा भरोसा भी था। लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग दिखी। मंच पर सिर्फ अधिकारी नहीं बैठे थे, बल्कि खुद पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक दिन में पहुंचीं 60 शिकायतें

Bilaspur बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित वृहद शिकायत निवारण शिविर में एक ही दिन में 60 शिकायतें पहुंचीं। खास बात यह रही कि ज्यादातर मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। जैसेजैसे फरियादी अपनी बात रखते गए, वैसेवैसे संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाते रहे। कई लोग बाहर निकलते वक्त यही कहते सुनाई दिए — “आज पहली बार लगा कि सुनवाई सच में हुई है।

जमीन विवाद, साइबर फ्रॉड और पारिवारिक मामले सबसे ज्यादा

  नगर सरकार के लिए वोटर्स ने फैसला ईवीएम में किया कैद, 15 फ़रवरी का इंतजार

शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन विवाद, लेनदेन में धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड और पारिवारिक मामलों से जुड़ी सामने आईं। कई आवेदन ऐसे भी थे, जो लंबे समय से अलगअलग थानों और दफ्तरों के बीच घूम रहे थे।लेकिन इस बार माहौल अलग दिखा। यहां फाइलों को आगे बढ़ाने से ज्यादा लोगों की बात सुनने पर जोर नजर आया।

जनता की सेवा ही पुलिस का पहला धर्म

एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा कि शिकायत निवारण शिविर का मकसद सिर्फ आवेदन लेना नहीं, बल्कि लोगों को त्वरित राहत देना है। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहती है कि आम आदमी को अपनी समस्या लेकर बारबार थानों के चक्कर काटने पड़ें।

उन्होंने कहा, “जनता की सेवा ही पुलिस का पहला धर्म है।शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली में इसका असर भी दिखाई दिया।

पूरा पुलिस अमला रहा मौजूद

शिविर में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, SDOP और थाना प्रभारी मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW रश्मित कौर चावला, CSP कोतवाली, CSP सिविल लाइन और DSP आजाक सहित पूरा पुलिस अमला शिकायतों के त्वरित निराकरण में जुटा रहा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button