छत्तीसगढ़जांजगीरराज्य एवं शहर

CG Crime News: “गुंडागर्दी नहीं रुकी तो जिला ही छुड़वा दिया…”; इस में दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर, 6 जिलों में एंट्री बैन

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस और प्रशासन ने दो आदतन बदमाशों पर बड़ा एक्शन लिया है। लगातार मारपीट, धमकी, गाली-गलौच और बलवा जैसे मामलों में नाम आने के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने दोनों आरोपियों को एक साल के लिए जिला बदर कर दिया है। दोनों बदमाश अब जांजगीर-चांपा समेत छह जिलों की सीमा में नजर नहीं आएंगे। आदेश तोड़ा… तो सीधा कार्रवाई होगी।

जांजगीर-चांपा। पुलिस कार्रवाई के बाद भी जब आदतें नहीं सुधरीं… तो अब प्रशासन ने पूरा जिला ही छुड़वा दिया। जांजगीर-चांपा में दो ऐसे बदमाशों पर जिला बदर की कार्रवाई हुई है, जिनके नाम से इलाके में लोग खौफ खाने लगे थे। आरोप है कि दोनों आए दिन मारपीट, लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी जैसी घटनाओं में शामिल रहते थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला बदर किए गए आरोपियों में पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसों निवासी आकाश सिंह और चांपा थाना क्षेत्र के बरपाली चौक निवासी फैजल खान शामिल हैं। दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन उसके बावजूद इनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

पुलिस का कहना है कि दोनों की गतिविधियों से क्षेत्र में लगातार दहशत का माहौल बन रहा था। हालात ऐसे थे कि आम लोग इनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने से भी डरने लगे थे। मारपीट करना, विवाद खड़ा करना और लोगों को जान से मारने की धमकी देना इनकी रोजमर्रा की आदत बन चुकी थी।

  भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर देंगे रायपुर के युवाओं को क्रिकेट कोचिंग

“अब बस…” SP की रिपोर्ट के बाद चला जिला बदर का डंडा

सूत्रों के मुताबिक दोनों बदमाशों की लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने कलेक्टर कार्यालय को विस्तृत प्रतिवेदन भेजा था। रिपोर्ट में साफ कहा गया कि सामान्य पुलिस कार्रवाई से हालात नियंत्रित नहीं हो रहे हैं और दोनों की मौजूदगी आम लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है।

इसके बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 और 5 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को जिला बदर करने का आदेश जारी कर दिया।

इन 6 जिलों में अब एंट्री नहीं

आदेश के मुताबिक आकाश सिंह और फैजल खान को जांजगीर-चांपा के साथ-साथ सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार जिले की सीमा से भी एक साल के लिए बाहर कर दिया गया है।

यानी अब अगर ये दोनों तय अवधि के दौरान इन जिलों की सीमा में दिखाई दिए… तो सीधे कानूनी कार्रवाई होगी।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ दो लोगों पर नहीं, बल्कि पूरे इलाके में कानून व्यवस्था और आम जनता के भरोसे को मजबूत करने के लिए की गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button