अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबेमेतराराज्य एवं शहर

CG ACB Traip Action:– जमीन के बटांकन और खाता विभाजन के लिए पटवारी ने मांगी थी 25 हजार रिश्वत,पहली किश्त लेते हुए हुआ रंगे हाथों गिरफ्तार

Bemetara बेमेतरा। रिश्वत लेने वाले पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के बटांकन / खाता विभाजन कर ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में पटवारी ने 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी में कर दी। तब एंटी करप्शन ब्यूरो की रायपुर की टीम ने जाल बिछाकर सुनियोजित कार्यवाही करते हुए रिश्वत की पहली किश्त 15 हजार रुपए लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला बेमेतरा जिले का है। प्रार्थी नरोत्तम साहू, ग्राम बोड़, जिला बेमेतरा द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि उसके जमीन के बटांकन / खाता विभाजन कर ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में पटवारी ओमकार सोनवानी, ग्राम बोड़, तहसील साजा, जिला बेमेतरा द्वारा 25,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन दौरान मोलभाव कर आरोपी द्वारा 15,000 रूपये लेने हेतु सहमति दी गई। आज 25 मई को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी पटवारी ओमकार सोनवानी को 15,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा गया।

  हनुमान चालीसा का अपमान, मुस्लिम पंचायत सचिव के ख़िलाफ़ जनपद सीईओ ने थाने में की शिकायत, जुर्म दर्ज करने की माँग

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button