अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News:–गर्लफ्रेंड को कार में बिठाकर सनरूफ में डांस, आरोपित पकड़ा गया, हाईवे पर यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां, पुलिस ने बीएमडब्लू किया जब्त

बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार के सनरूफ में बैठकर डांस करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। पूरा मामला थाना चकरभाठा क्षेत्र का है।

रविवार को रायपुरबिलासपुर हाईवे पर एक बीएमडब्लू कार तेज गति से दौड़ रही थी। इसी दौरान कार के सनरूफ में बैठकर एक युवती डांस करती नजर आई। चलती कार में इस तरह स्टंट और लापरवाही का वीडियो किसी राहगीर ने रिकार्ड कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वाहन की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। जांच में वाहन चालक की पहचान प्रतीक लूथर पिता संजय लूथर उम्र 36 वर्ष निवासी शुभम विहार मंगला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने वाहन को पकड़कर चकरभाठा थाना लाया और चालक से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चालक ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जोखिम भरा स्टंट:–

इंटरनेट मीडिया पर रील और वीडियो बनाने का बढ़ता क्रेज अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। हाईवे पर चलती कार के सनरूफ में बैठकर डांस करना बेहद खतरनाक माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार तेज रफ्तार वाहन में संतुलन बिगड़ने पर गंभीर हादसा हो सकता है। बावजूद इसके युवा इंटरनेट मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए ऐसे स्टंट करने से नहीं हिचक रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई बार लोग वीडियो वायरल करने के लिए कानून और सुरक्षा दोनों को नजरअंदाज कर देते हैं। इस मामले में भी वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई। एएसपी रामगोपाल करियारे ने साफ किया है कि सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई दोनों हो सकती हैं।

  फांसी की रस्सी पास रखकर जुआ खेलने से जीत का टोटका इस्तेमाल करने दोस्त को ही फांसी पर लटका शव दफनाया, तीन साल बाद खुलासा

हाईवे पर स्टंट बना हादसों की बड़ी वजह:–

पुलिस और यातायात विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता जा रहा है। विशेष रूप से लग्जरी और तेज रफ्तार वाहनों में युवा स्टंट करते हुए वीडियो बनाते हैं, जिससे कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं। चलती कार के सनरूफ में बाहर निकलना नियमों के खिलाफ है और इसे बेहद असुरक्षित माना जाता है। एएसपी रामगोपाल करियारे ने कहा कि हाईवे पर एक छोटी सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है। चकरभाठा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें और किसी भी तरह के स्टंट से बचें। पुलिस ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के लिए बनाए जाने वाले ऐसे वीडियो कानूनन अपराध की श्रेणी में सकते हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Back to top button