राज्य एवं शहरGeneralअपराधछत्तीसगढ़देशबिलासपुर

Bilaspur News:– मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में जानलेवा हमला, एमपी में छिपा बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर। मोटरसाइकिल हटाने की मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपित को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद एक आरोपित मध्यप्रदेश में जाकर छिप गया था, जिसे पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से हमले में प्रयुक्त लोहे का चूड़ा भी जब्त किया है। मामले में अन्य फरार आरोपित की तलाश जारी है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीएसपी गगन कुमार(आईपीएस) ने बताया कि अयन पाटले महमंद बाजार गया हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल हटाने की बात को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित ने अयन पाटले के सिर पर लोहे के चूड़े से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर अयन का भाई अमन पाटले मौके पर पहुंचा। आरोपित ने उसके साथ भी मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर तोरवा टीआई रजनीश सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। इधर पुलिस की टीम ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीम आरोपित के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित निर्मल पासी मोबाइल बंद कर मध्यप्रदेश के महूरी क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपित शिवम पासी को उसके घर से पकड़ा गया।

  CG Police Promotion News: पुलिस विभाग में प्रमोशन के लिए फिट लिस्ट जारी, 68 एएसआई को मिल सकता है एसआई पद

टीआई रजनीश सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही थी। पर आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने इंटेलिजेंस और मुखबिर सूचना के आधार पर जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपित को न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button