छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Police Promotion:– राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का नहीं होगा इंतजार खत्म, चार बार टल चुकी है डीपीसी, पांचवी बार भी नहीं हो पाएगी डीपीसी

CG Police Promotion:–रायपुर में राज्य पुलिस सेवा के 2014 से 2017 बैच के करीब 60-70 डीएसपी और एडिशनल एसपी प्रमोशन बढ़े हुए वेतनमान के लिए डीपीसी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक कारणों, तबादलों और अब बकरीद अवकाश की तारीख बदलने की वजह से डीपीसी पांचवीं बार भी टल गई।

Raipur रायपुर। राज्य पुलिस सेवा के अफसर अब भी अपना वेतन बढ़वाने और प्रमोशन के लिए डीपीसी की बांट जोह रहे हैं और दूसरी तरफ गृह विभाग के अफसर है कि लगातार डीपीसी टाल दे रहे हैं। पिछले दो माह में चौथी बार डीपीसी की बैठक टल चुकी है। दरअसल 2014, 2015,2016, और 2017 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को वरिष्ठ श्रेणी और प्रवर श्रेणी वेतनमान देने के लिए डीपीसी होनी थी। पर यह डीपीसी पिछले चार बार से लगातार किसी किसी कारण से टल रही है। कभी किसी अफसर के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज होने के नाम पर टाल दिया जाता है(जबकि रूलिंग के अनुसार डीपीसी होने के बाद ऐसा प्रकरण होने पर सिर्फ उस अफसर का सक्लेक्शन ग्रेड रोका जा सकता है) तो कभी किसी वजह से डीपीसी टल जाती है। इससे पहले 23 अप्रैल को डीपीसी थी और उसके बाद 13 मई को। 13 मई को डीपीसी होने ही वाली थी पर एसीएस मनोज पिंगुआ का एन वक्त पर तबादला आदेश गया और निहारिका बारिक गृह विभाग में गईं। लिहाजा पिंगुआ ने डीपीसी में बैठने से इंकार कर दिया और एक बार फिर डीपीसी टल गई। अब इन चारों बैच के 60 से 70 एडिशनल एसपी और डीएसपी डीपीसी की राह तक रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG Health News:– प्रदेश में सुशासन का यह हाल, मुख्यमंत्री के गृह जिले में एंबुलेंस नहीं मिलने पर वृद्धा को ठेले में लाना पड़ा अस्पताल, देखिए VIDEO…

छुट्टी का लगा ग्रहण:–

अब पांचवीं बार डीपीसी की नई तारीख निकली थी उसमें छुट्टी का ग्रहण लग गया है। 28 मई को गृह विभाग ने पांचवीं बार डीपीसी की तारीख निकाली थी। चूंकि पहले राज्य सरकार ने बकरीद की छुट्टी 27 मई घोषित कर रखा था, इसलिए डीपीसी उसके अगले दिन 28 मई को रखी गई थी। पर सरकार ने छुट्टी में संशोधन करते हुए बकरीद का अवकाश 28 मई घोषित कर दिया। इसके बाद कल छुट्टी होने की वजह से कल की तिथि को होने वाली डीपीसी पांचवीं बार फिर टल गई है। डीपीसी की नई तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। अब देखना यह है कि बढ़े हुए वेतन के लिए राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का इंतजार कब खत्म हो पाता है। छठवीं बार जब तिथि निकलेगी तब उसमें डीपीसी हो पाएगी या नहीं यह भी विचारणीय तथ्य हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button