छत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

बिलासपुर में NEET पर बवाल: मंत्री आवास से कलेक्ट्रेट तक दौड़ी भीड़, अफरा-तफरी में गिरे महिला-बच्चे; फिर चला पुलिस का डंडा, VIDEO वायरल

बिलासपुर। NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को बिलासपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन अचानक उग्र किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के बंगले के बाहर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

मंत्री आवास पर प्रदर्शन, माहौल हुआ तनावपूर्ण

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन प्रदर्शन के दौरान हालात धीरेधीरे तनावपूर्ण होते चले गए। मंत्री आवास के बाहर हंगामे और नारेबाजी के बीच भीड़ लगातार एकजुट होकर विरोध दर्ज कराती रही, जिससे मौके पर पुलिस को सतर्क रहना पड़ा।

VIDEO

कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ी भीड़, मची अफरातफरी

प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भीड़ अचानक कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर बढ़ने लगी। इस दौरान सड़क पर आवागमन कर रहे आम लोग भी भीड़ के बीच फंस गए, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

भीड़ के अनियंत्रित होने और तेज धक्कामुक्की के बीच स्कूटी सवार एक महिला और बच्चा संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए दहशत और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी, लेकिन भीड़ आगे बढ़ती रही।

भाजपा विधायक का कांग्रेस पर हमला

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग आज पारदर्शिता और नैतिकता की बात कर रहे हैं, उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए थे। उन्होंने प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए यूथ कांग्रेस कोगुंडों की टोलीकरार दिया।

  जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

छात्रों के भविष्य का मुद्दा बताकर किया गया प्रदर्शन

NSUI और कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। इसी वजह से निष्पक्ष जांच, जवाबदेही तय करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर यह आंदोलन किया गया।

लाठीचार्ज के बाद थमी रफ्तार, लेकिन सवाल रह गए

हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितरबितर किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया। कुछ ही देर में सड़कें फिर शांत हो गईं, लेकिन वहां मौजूद लोगों के मन में डर और कई सवाल छोड़ गईंक्या आवाज उठाने का यही तरीका बचा है और क्या इस संघर्ष की कीमत आम लोग चुका रहे हैं?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए दृश्य

पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें धक्कामुक्की, भागती भीड़ और पुलिस कार्रवाई के दृश्य देखे जा सकते हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button