Bilaspur Police Transfer:बिलासपुर पुलिस में SSP की बड़ी सर्जरी4 SI समेत 18 पुलिसकर्मियों के बदले ठिकाने, कई थानों में नई तैनाती

Bilaspur Police Transfer: बिलासपुर पुलिस महकमे में सोमवार को बड़ा फेरबदल हुआ। एसएसपी रजनेश सिंह ने 4 एसआई समेत 18 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। बेलगहना, सकरी, रतनपुर, सरकंडा, सिविल लाइन और चकरभाठा सहित कई थानों और चौकियों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
Bilaspur बिलासपुर। जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सोमवार को बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत 4 उप निरीक्षकों (एसआई) समेत कुल 18 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। कई थाना और चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
बेलगहना चौकी और सिविल लाइन में बदलाव
तबादला सूची के अनुसार बेलगहना चौकी प्रभारी एसआई हेमंत सिंह को सिविल लाइन थाना भेजा गया है, जबकि सरकंडा थाने में पदस्थ एसआई व्यासनारायण बनाफर को बेलगहना चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। एसआई अमृत साहू को रतनपुर थाना से सकरी थाना तथा एसआई गुलाल सोनवानी को पुलिस लाइन से चकरभाठा थाना पदस्थ किया गया है।

एएसआई और प्रधान आरक्षकों की नई पदस्थापना
आदेश के तहत एएसआई विमला मनहर को तोरवा से सरकंडा और ओंकार प्रसाद बंजारे को पचपेड़ी से सकरी थाना भेजा गया है। वहीं प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह को बेलगहना से मोपका तथा विकास सेंगर को सिविल लाइन से रतनपुर थाना स्थानांतरित किया गया है।
आरक्षकों की सूची में भी बड़े बदलाव
आरक्षक संजय यादव और गोविंदा जायसवाल को रतनपुर से मस्तूरी, आशीष वस्त्रकार को जूनापारा से तखतपुर तथा धनेश साहू को पुलिस लाइन से यातायात थाना भेजा गया है। इसके अलावा अंकेश केसकर को पचपेड़ी, ज्ञानेश्वर यादव को मोपका, मुकेश राय को तोरवा, आशीष शर्मा को सकरी से सिरगिट्टी, असफाक खान को सकरी से सरकंडा तथा संतोष राठौर को सरकंडा से सकरी थाना पदस्थ किया गया है।
कानून–व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद
पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून–व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभिन्न थानों और चौकियों में कार्यबल का पुनर्गठन किया गया है।
Live Cricket Info



