शौर्य, स्वाभिमान और सनातन एकता का संदेश… भिलाई में निकली महाराणा प्रताप जयंती की भव्य शोभायात्रा

सेक्टर-7 से गूंजे वीरता के जयघोष, हजारों समाजजन परिवार सहित हुए शामिल
महाराणा प्रताप चौक पर माल्यार्पण, सेंट्रल एवेन्यू से निकली विशाल यात्रा
भिलाई नगर। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप जी की 486वीं जयंती के अवसर पर भिलाई में भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई। क्षत्रिय कल्याण सभा सेक्टर-7 भिलाई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के क्षेत्रों से क्षत्रिय समाज और सनातन समाज के सैकड़ों लोग अपने परिवारों सहित शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 स्थित महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद ढोल-नगाड़ों, जयघोष और भगवा ध्वजों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो टाउनशिप के सेंट्रल एवेन्यू मार्ग से होते हुए पुनः महाराणा प्रताप भवन पहुंचकर संपन्न हुई।
टाउनशिप में दिखा उत्साह, समाज ने दी एकजुटता की मिसाल
शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में “महाराणा प्रताप अमर रहें” के जयघोष गूंजते रहे। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को भव्य स्वरूप दिया। कार्यक्रम के समापन पर समाजजनों के लिए स्वरुचि भोजन की व्यवस्था भी की गई।
क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष महाराणा प्रताप जयंती पर भिलाई-दुर्ग के समस्त क्षत्रिय परिवारों ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई, जिससे आयोजन ऐतिहासिक और भव्य बन सका।
आयोजन को सफल बनाने में इन पदाधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम में क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दया सिंह एवं राजेश सिंह, मंत्री सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह राठौड़, सहमंत्री विजय सिंह एवं ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, संगठन मंत्री मानवेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री नागेंद्र सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह, संजय सिंह, अशोक सिंह, रामनारायण सिंह, करुणा सिंह परिहार, अनुज कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अतेंद्र सिंह और राजेश सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह और युवा विंग अध्यक्ष बबलू सिंह राजपूत ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
सिविक सेंटर चौक पर शीतल जल सेवा
शोभायात्रा में शामिल समाजजनों के लिए सिविक सेंटर चौक पर सर्व सनातनी समाज की ओर से पिंटू ओझा, दिलीप केसरवानी और तालपुरी निवासी संजय सिंह द्वारा शीतल जल एवं कोल्ड ड्रिंक्स की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर बद्री विशाल सिंह, सुधीर सिंह, उमेश सिंह, रामनरेश सिंह गौतम, रिजु सिंह, शशि प्रभा सिंह, अनिल सिंह, माला सिंह, ममता सिंह, कल्पना सिंह, बंटी सिंह राजपूत, संगीता सिंह, मनीष सिंह, सुषमा सिंह, माया सिंह, कंचन सिंह और मनुराधा सिंह राजपूत सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Live Cricket Info

