अपराधक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur Crime News:-गली में खून से लथपथ मिला युवक का शव, पत्थर से हत्या की आशंका

Bilaspur Crime News:- सिरगिट्टी के गणेश नगर में 26 वर्षीय युवक इरफान बघीरा का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से खून से सने दो बड़े पत्थर बरामद हुए हैं। पुलिस हत्या की आशंका के तहत जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा स्थित गणेश नगर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गली के बीचोंबीच एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान गणेश नगर निवासी इरफान बघीरा (26 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह जब स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने युवक को गली में अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके शरीर से काफी खून बहा हुआ मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

शव के पास मिले खून से सने पत्थर

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान शव के समीप खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने इन्हीं भारी पत्थरों से वार कर युवक की हत्या की है।

  मकर संक्रांति दान का महत्व ज्योतिर्विद, भूषण पं अभिषेक दुबे

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के कमर वाले हिस्से पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पत्थरों से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया होगा।

हत्या मानकर आगे बढ़ रही जांच

प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इस मामले को हत्या के एंगल से जांच रही है। घटना देर रात की बताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button