CG Crime News:–सर्राफा व्यवसायी की गोली मार हत्या कर लूट के मामले में लूट का माल खरीदने वाला आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद

GPM जीपीएम। कोटमीकला के साप्ताहिक हाट बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की गोली मार हत्या कर लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लूट का माल खरीदने वाले आरोपी को झारखंड से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1157 ग्राम चांदी बरामद की गई है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।
26 मई 2026 को काेटमीकला के साप्ताहिक हाट बाजार में अज्ञात आरोपियों ने ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी से लूटपाट की थी। लूटपाट के दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस गंभीर घटना पर पेंड्रा थाना में विभिन्न धाराओं में अपराध कायम किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर रेंज आईजी आईपीएस राम गोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल का दौरा किया था। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात जिले समेत रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों को नाकेबंदी और आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु विभिन्न बिंदुओं में विस्तृत दिशा निर्देश दिए थे। टेक्निकल जांच के लिए साइबर सेल को भी आईजी और एसपी ने एक्टिव किया था और लगातार साइबर टीम और पुलिस टीमों के कार्यों की समीक्षा आईजी–एसपी स्वयं कर दिशा निर्देश दे रहे थे। प्रकरण के आरोपियों की पत्तासाजी हेतु रेंज के सभी समीपवर्ती जिलों की पुलिस टीम तत्परता से लगी हुई थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश की सीमा से लगा होने के चलते सीमावर्ती पड़ोसी राज्यों के जिलों से भी आईजी रामगोपाल गर्ग ने समन्वय स्थापित किया था।
मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा भी लगातार सुपर विजन कर रहे थे। पुलिस टीम की तत्परता और विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्य,मुखबिर सूचना एवं संदेहियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने मामले महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए मामले में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने लूटे गए माल को झारखंड में बेचना बताया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के निर्देशन में एक टीम बिहार झारखंड रवाना किया गया। जहां घाघरा मोड़ मोहनपुर झारखंड निवासी विजय पिता मोहन पोद्दार उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी से गला हुआ चांदी के ज़ेवरात 957 ग्राम एवं तीन जोड़ी चांदी का पायल 194 ग्राम कुल 1157 ग्राम चांदी बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:-
- खुशीराम साहु पिता जगन्नाथ प्रसाद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला- बिलासपुर (छ0ग0)
- राजाराम साहू पिता स्व0 मूलचंद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छ0ग0)
- गया प्रसाद रजक पिता स्व0 आयोध्या राम रजक निवासी करौंदानार देवरीखुर्द चौकी कोटमीकला थाना पेण्ड्रा जिला गौ0पे0म0 (छ0ग0)
- मनीष मंडल उर्फ राहुल पिता बतेश्वर मंडल निवासी विजयनगर थाना और जिला बांका (बिहार) (जिला बांका राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 05 मामलों का आरोपी)
- सुजीत कुमार उर्फ सरगुन कुमार उर्फ राजू दास पिता अशोक दास निवासी कठचातर थारा रजौन जिला बांका, (बिहार) (जिला बांका एवं जिला गोड्डा राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 09 मामलों का आरोपी)
- संतोष कुमार दास पिता बाबूलाल रविदास निवासी कोरियाना थाना और जिला गोड्डा (झारखण्ड) (जिला कोडरामा एवं जिला गोड्डा राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 05 मामलों का आरोपी)
- श्रेयांश शुक्ला पिता स्व0 सुनील कुमार शुक्ला निवासी बलौदा, थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
Live Cricket Info

