कोरबाछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

CG Crime News: UP स्टाइल में छत्तीसगढ़ में एक्शन! भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोपी रज्जाक अली के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने ढहाया निर्माण

CG Crime News: कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने के आरोपी जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतामड़ी स्थित उसके कथित अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही।

कोरबा। भाजपा नेता पर रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी रज्जाक अली के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। प्रशासनिक टीम ने सीतामड़ी स्थित उसके निर्माण को अवैध पाए जाने के बाद जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले निर्माण से जुड़े दस्तावेजों और जरूरी अनुमतियों की जांच की। जांच में निर्माण को लेकर कई अनियमितताएं सामने आने के बाद इसे हटाने की कार्रवाई की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दस्तावेजों की जांच के बाद प्रशासन का एक्शन

प्रशासन के अनुसार, रज्जाक अली के नाम दर्ज निर्माण की वैधानिक अनुमति और दस्तावेजों की पड़ताल की गई थी। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने का फैसला लिया।

  Collector–SP Road Safety Meeting:–कलेक्टर–एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन व सुरक्षा इंतजामों के दिए निर्देश, हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने की अपील

इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम और पुलिस की टीम जेसीबी लेकर सीतामड़ी पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

भाजपा नेता पर हमले के बाद चर्चा में आया था मामला

बता दें कि रज्जाक अली पर भाजपा नेता पर रॉड से जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस हमले में भाजपा नेता के दोनों पैर टूट गए थे। घटना के बाद से ही यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था।

रज्जाक अली करतला जनपद पंचायत का उपाध्यक्ष भी रह चुका है। उसका नाम पूर्व में भी कई विवादों और आपराधिक मामलों से जुड़ता रहा है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की गई थी।

जांच में अवैध मिला निर्माण, फिर चला बुलडोजर

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सीतामड़ी स्थित मकान की जांच में निर्माण अवैध पाया गया, जिसके बाद नियमों के तहत उसे हटाने की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button