अपराधगौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़देश - विदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

बैंक से पैसा निकाल कर घर वापस लौट रहे किसान के साथ लूट, शाहरुख खान पर केस दर्ज पुलिस जांच में जुटी।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। गौरेला क्षेत्र के ग्राम गिरवर में बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहे किसान का गला दबाकर 8हजार रुपये लूट लिए गए। आरोपी किसान को साइकिल से गिराकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसान 26 जून को गौरेला स्थित को-ऑपरेटिव बैंक से अपने खाते से 10 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसने दुकान की उधारी चुकाने के लिए तिवारी लाइनमैन को 2 हजार रुपये दिए। इसके बाद जब वह शेष 8 हजार रुपये लेकर साइकिल से जा रहा था, तभी आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने किसान का गला दबाकर उसे साइकिल से नीचे गिरा दिया और जेब में रखे 8 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है। घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी थाना गौरेला- "26 जून को ग्राम गिरवर के किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैंक से 10 हजार निकालकर लौट रहा था। 2 हजार उधारी चुकाने के बाद बचे 8 हजार रुपये आरोपी शाहरुख खान ने गला दबाकर लूट लिए। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।" पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहरुख खान की पहचान कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। शाहरुख खान पर केस दर्ज। पुलिस जांच में जुटी।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button