छत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News:- शहर डूबा तो सड़क पर उतरे कलेक्टर-एसएसपी… 55 परिवारों को रातोंरात शिफ्ट करने के आदेश, जलभराव खत्म करने बनेगा मास्टर प्लान

Bilaspur News:- लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बिलासपुर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। हालात बिगड़ते देख कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह खुद अफसरों की टीम के साथ जलभराव वाले इलाकों में पहुंचे। प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, हालात का जायजा लिया और साफ कहा कि फिलहाल लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है, जबकि भविष्य में जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए स्थायी एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर होने के बाद शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विजयापुरम, बंधवापारा, तोरवा, रेलवे कॉलोनी सहित अन्य जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा कर जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की और मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसएसपी ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हर साल की परेशानी खत्म करने बनेगा स्थायी एक्शन प्लान

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी नालों और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बारिश का पानी बिना किसी रुकावट के निकल सके। जहां जरूरत हो वहां नालों का चौड़ीकरण कराया जाए और जल निकासी में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए।

उन्होंने कहा कि केवल अस्थायी व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए वैज्ञानिक तरीके से पूरे ड्रेनेज सिस्टम का अध्ययन कर स्थायी एक्शन प्लान तैयार किया जाए, ताकि भविष्य में शहर को इस समस्या से राहत मिल सके।

  मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बस्तर-सरगुजा जिलों के विकास के लिए 22.31 करोड़ जारी

0 बंधवापारा के 55 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान बंधवापारा में जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने वहां रहने वाले करीब 55 परिवारों को एहतियात के तौर पर शुक्रवार रात सेंट्रल लाइब्रेरी के समीप स्थित सामुदायिक भवन में सुरक्षित शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

राहत-बचाव के लिए सभी विभाग हाई अलर्ट पर

कलेक्टर ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नगर निगम, राजस्व, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करें।

एसएसपी रजनेश सिंह ने भी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन का संदेश- लोगों की सुरक्षा सबसे पहले

निरीक्षण के अंत में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश की स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक और पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी प्रशासनिक मशीनरी तैयार रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button