अपराधक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News:- शराब दुकान में फिल्मी स्टाइल डकैती… गार्डों पर चाकू से जानलेवा हमला, लॉकर नहीं टूटा तो शराब, मोबाइल और DVR लेकर फरार

CG Crime News:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बेखौफ डकैतों ने आधी रात शराब दुकान में धावा बोल दिया। मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान में 5 से 6 नकाबपोश बदमाशों ने दो गार्डों पर हमला कर उन्हें बांध दिया। डकैत कटर से लॉकर काटने में नाकाम रहे तो करीब 25 हजार रुपये की शराब, गार्ड का मोबाइल और CCTV कैमरों का DVR लेकर फरार हो गए। पुलिस, ACCU और साइबर टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान में सोमवार तड़के हुई डकैती की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। रात करीब 2 बजे 5 से 6 नकाबपोश बदमाश शराब दुकान पहुंचे और गार्डों को धमकाते हुए लूटपाट शुरू कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोनों गार्ड भिड़े, डकैतों ने चाकू से किया हमला

मस्तूरी थाना प्रभारी केसी सिदार ने बताया कि शराब दुकान में तैनात गार्ड हरकुमार ने बदमाशों का विरोध किया। इसी दौरान दूसरा गार्ड शैलेंद्र भी उसकी मदद के लिए पहुंच गया। दोनों गार्डों को सामने देख डकैत घबरा गए और हरकुमार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में हरकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों गार्डों को बांध दिया और दुकान के अंदर घुस गए।

कटर से काटने लगे लॉकर, नहीं टूटा तो शराब लेकर भागे

डकैतों ने दुकान में रखे लॉकर को कटर से काटकर उसमें रखी रकम लूटने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने दुकान से करीब 25 हजार रुपये कीमत की शराब, घायल गार्ड का मोबाइल फोन और दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR निकाल लिया ताकि वारदात के सबूत भी मिट जाएं।

  CG News :- सेप्टिक टैंक बना मौत का कुंआ: सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

बंधन से छूटकर थाने पहुंचा घायल गार्ड

डकैतों के फरार होने के बाद घायल गार्ड किसी तरह अपने बंधन से मुक्त हुआ और आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

CCTV फुटेज और टावर डंप के सहारे तलाश

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और ACCU की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल गार्डों से पूछताछ की है। आसपास के गांवों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साइबर एक्सपर्ट टीम टावर डंप और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से डकैतों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

9 साल पहले भी हुई थी फायरिंग

गतौरा शराब दुकान में यह पहली बड़ी वारदात नहीं है। करीब 9 साल पहले भी मस्तूरी क्षेत्र की शराब दुकान में लूटपाट की कोशिश हुई थी। उस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। उस मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब एक बार फिर उसी क्षेत्र में हुई डकैती ने शराब दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button