अपराधक्राइमगौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़जीपीएमन्यायालयब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

CG News :पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, डंडे से पीट-पीटकर ली जान।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के थाना गौरेला अंतर्गत चौकी खोडरी क्षेत्र के ग्राम केंवची में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना 13 अगस्त 2026 की रात की है। प्रार्थी नरेश बैगा ने चौकी खोडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता नन्दलाल बैगा, उम्र 49 वर्ष का उसकी मां बिरसिया बाई के घर से बिना बताए चले जाने को लेकर आए दिन विवाद होता था।


रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच आरोपी नन्दलाल ने अपने बेटे और उसके दोस्त को जगाकर बताया कि उसने पत्नी बिरसिया बाई की डंडे से सिर, चेहरा, सीना, हाथ और पैर पर मारपीट की है और वह अब हरकत नहीं कर रही है। परिजन जब घर पहुंचे तो बिरसिया बाई की मौत हो चुकी थी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी खोडरी में अपराध क्रमांक 343/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर विवेचना शुरू की गई।विवेचना के दौरान पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां से खून से सना डंडा और कपड़े जप्त किए गए। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG News:- 150 घरों में घुसा पानी, सड़क पर उतरा गुस्सा… NH-49 किया जाम, घंटों थमी रफ्तार; बोले- हर बारिश में डूबता है हमारा गांव


विवेचना में आरोपी नन्दलाल बैगा पिता स्व. बुद्ध, निवासी उंराव पारा केंवची को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस ने मामले की आगे की जांच जारी रखी है। घरेलू विवाद में हुई इस हत्या ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button