खेलखेल खिलाड़ीगौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़जीपीएमराज्य एवं शहरशिक्षा

CG News :GPM का गौरव बने लालपुर शिशु मंदिर के बच्चे,नेशनल चैंपियनशिप में 7 मेडल जीतकर लौटे तो पेंड्रारोड में हुआ भव्य स्वागत।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लालपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने इंदौर में आयोजित 2nd Combat National Championship में परचम लहराकर जिले का मान बढ़ा दिया है। प्रतियोगिता जीत के बाद अपने गाँव वापस पहुंचने पर पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन में जमकर स्वागत किया गया।


इंदौर में हुई इस राष्ट्रीय स्तरीय कॉम्बैट चैंपियनशिप में देशभर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लालपुर शिशु मंदिर स्कूल के 7 होनहार खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और सभी 7 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
पदक विजेताओं में 4 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल शामिल हैं। गोल्ड मेडल जीतने वालों में लक्ष्य राठौर पिता केशव राठौर, कु. अंशिका पिता  मंगल प्रसाद, कु. रूपाली पिता  कुशल सिंह और कु. सौम्या पड़वार पिता अमित पड़वार शामिल हैं।
वहीं सिल्वर मेडल जीतने वालों में कु. आर्या राठौर पिता जितेंद्र कुमार राठौर, कु. गरिमा पिता रेवालाल पुरी और कु. पारुल पिता  दिलीप बघेल शामिल हैं।
प्रतियोगिता जीतकर आज जब ये बच्चे पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पहुंचे तो परिजनों, स्कूल के आचार्यों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे स्टेशन में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस उपलब्धि से न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  ज़िले के धान उपार्जन केंद्रों में 16252 किसानों ने बेचा 86093 मेट्रिक टन धान
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button