छत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News: संकट में अब और तेजी से पहुंचेगी मदद… बिलासपुर को मिली 24 नई डायल-112 गाड़ियां, पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम होगा और मजबूत

Bilaspur News:-बिलासपुर जिले में आपातकालीन सहायता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 24 नई डायल-112 वाहनों को सेवा में शामिल किया गया। बिलासागुड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वर्चुअली जुड़कर कहा कि डायल-112 अब लोगों के भरोसे का सबसे मजबूत माध्यम बन चुकी है। नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस इन वाहनों से पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम और अधिक तेज और प्रभावी होगा।

Bilaspur रात होसड़क हादसा होघर में विवाद होकहीं मारपीट हो जाए या फिर किसी महिला को मदद की जरूरत पड़ेऐसे हर मुश्किल वक्त में सबसे पहले जिस नंबर पर लोग भरोसा करते हैं, वह है डायल-112

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अब यही व्यवस्था बिलासपुर में और मजबूत होने जा रही है। जिले को 24 नई डायल-112 गाड़ियों की सौगात मिली है। बिलासागुड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि डायल-112 अब लोगों के भरोसे का मजबूत माध्यम बन चुकी है। संकट के समय यही सेवा सबसे पहले लोगों तक पहुंचती है।

उन्होंने कहा कि नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस ये वाहन अब और तेजी से घटनास्थल तक पहुंचेंगे। राज्य सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था तकनीकी रूप से और मजबूत हो, ताकि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

संकट में सबसे पहले पुलिस ही पहुंचती है

कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि डायल-112 जनता के भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। यह सिर्फ पुलिस सेवा नहीं, बल्कि मुश्किल समय में लोगों के लिए राहत और सुरक्षा का एहसास है।

वहीं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि डायल-112 की सबसे बड़ी ताकत इसका त्वरित रिस्पॉन्स है। सूचना मिलते ही टीम लोकेशन ट्रेस कर मौके पर पहुंचती है।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि किसी भी दुर्घटना, अपराध या आपदा की स्थिति में सबसे पहले पुलिस ही पहुंचती है। पुलिस जवान दिनरात जनता की सुरक्षा में लगे रहते हैं और उनका सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।

  CG news:– बोर्ड परीक्षा संपन्न करवा वापस लौट रही शिक्षिका की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत, स्कूल की प्यून गंभीर घायल

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि डायल-112 ने आम नागरिकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। पुलिस की संवेदनशील कार्यप्रणाली से लोगों का भरोसा लगातार बढ़ा है।

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि पुलिस विभाग की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

एक नंबरऔर कई तरह की मदद

आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि डायल-112 सेवा अब प्रदेश के सभी 33 जिलों में शुरू हो चुकी है। इसमें सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि फायर और एम्बुलेंस सेवाओं को भी जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि कई बार प्रसव जैसी इमरजेंसी स्थिति में भी डायल-112 टीम ने समय पर पहुंचकर मदद की है। अब व्हाट्सएप सुविधा शुरू होने से लोगों के लिए सहायता लेना और आसान होगा।

ग्रामीण इलाकों तक तेजी से पहुंचेगी मदद

कलेक्टर संजय अग्रावाल ने कहा कि नई गाड़ियों के शामिल होने से शहरी के साथसाथ ग्रामीण इलाकों में भी आपातकालीन सेवाएं तेजी से पहुंच सकेंगी।

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि डायल-112 अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई प्रणाली की पहचान बन चुकी है। महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, फायर और एम्बुलेंस सेवाओं के समन्वय से लोगों को तत्काल मदद मिल रही है। नई गाड़ियों के आने से रिस्पॉन्स टाइम में और सुधार होगा।

महापौर पूजा विधानी ने कहा कि पुलिस विभाग जिस संवेदनशीलता और तत्परता से काम कर रहा है, वह सराहनीय है। अपराधियों में कानून का भय और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने में डायल-112 की बड़ी भूमिका है।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि पहले यह सुविधा सीमित क्षेत्रों तक थी, लेकिन अब इसके विस्तार से जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे , जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल , एएसपी पंकज पटेल , मधुलिका सिंह , एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे समेत जिले के कई पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button