Bilaspur News:–ओवरब्रिज पर रील के चक्कर में कार की छत पर स्टंट, रैंप वॉक व शैंपेन के साथ किया डांस, कार जब्त

Bilaspur News:– बीच सड़क में कार खड़ी कर शैंपेन की बोतल खोलने और रैंप वॉक करने के बाद कार की छत पर रील बनाने वाली युवती का वीडियो वायरल होने के बाद कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गाड़ी जप्त कर ली है। इसके साथ ही लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को भी पत्र लिखा गया है। बता दे तीन दिन पहले भी इस तरह का वीडियो वायरल हुआ था।
बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के तुर्काडीह ओवरब्रिज पर चलती कार में खतरनाक स्टंट और रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवती कार की छत पर चढ़कर डांस करती और हाथ में शैंपेन की बोतल लिए नजर आ रही है। ट्रैफिक रोककर सड़क पर भी रील बनाने की बात सामने आई है। युवती पहले बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर बीयर की बोतल खोलती है फिर कार की छत में चढ़कर डांस भी करती है।
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। कोनी थाना और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन को ट्रेस कर जब्त कर लिया है और थाने में खड़ा कराया गया है।
पुलिस के अनुसार वाहन नंबर के आधार पर पहचान की गई। एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 135 सहित अन्य धाराओं में जब्त किया गया है और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र भेजा जा रहा है।
-सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे रील बाज:–
बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान और सख्त चालानी कार्रवाई के बावजूद रीलबाजी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन ओवरब्रिज और सूनसान सड़कों पर ऐसे खतरनाक स्टंट और रील बनाकर युवक-युवती द्वारा अपनों के साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने का मामला सामने आ रहा है। तीन दिनों पहले चकरभाठा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फ़ॉरेस्ट अफसर के बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड का भी वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें युवक कार चला रहा था और युवती चलती गाड़ी में सनरुफ से बाहर निकल कर डांस कर रही थी।
Live Cricket Info

