अपराधक्राइमछत्तीसगढ़जरूरी खबरजांजगीर-चांपादेश - विदेशन्यायालयराज्य एवं शहर

CG News: – घर घुस कर परिचितों ने किया पीड़िता से गैंगरेप,एक साल से भी कम समय में फास्ट्रैक कोर्ट ने आरोपियों को बीस– बीस साल सश्रम कारावास की सुनाई सजा

CG News: – जिले के सामूहिक दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चारों दोषियों को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास और प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी एवं प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना निर्णायक साबित हुई। उनके नेतृत्व में पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को कोरबा के जंगलों से गिरफ्तार किया और समय पर चार्जशीट प्रस्तुत की। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से पीड़िता को न्याय मिला और पुलिस न्याय प्रणाली के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ।

Janjgir Champa जांजगीरचांपा | 09 अप्रैल 2026 जांजगीरचांपा जिले में सामूहिक दुष्कर्म के एक जघन्य मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए चारों दोषियों को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास और प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। इस मामले में न्याय दिलाने में तत्कालीन थाना प्रभारी एवं निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता की भूमिका सबसे अहम रही, जिनकी उत्कृष्ट विवेचना और पेशेवर जांच ने अदालत में आरोपियों के खिलाफ मजबूत आधार प्रस्तुत किया।जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई ने पुलिस की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या था पूरा मामला?

यह गंभीर घटना 18 मई 2025 को थाना चाम्पा क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। चारों आरोपी पूर्व परिचित थे और घटना वाले दिन उन्होंने पीड़िता के घर भोजन किया था। पिता के सो जाने के बाद आरोपियों ने युवती को जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर बारीबारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना चाम्पा में मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

  तेज रफ्तार डम्फर ने एक्टिवा सवार को कुचला, मौत

निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता की विवेचना बनी न्याय की आधारशिला

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर केस को मजबूत बनाया।
फोरेंसिक विशेषज्ञों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
साइबर सेल के माध्यम से मोबाइल टावर लोकेशन प्राप्त की गई।
महत्वपूर्ण भौतिक एवं डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए गए।

इन साक्ष्यों ने अदालत में आरोपियों के अपराध को सिद्ध करने में निर्णायक भूमिका निभाई।

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

घटना के बाद आरोपी रायगढ़कोरबा मार्ग से नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कोरबा जिले के करतला क्षेत्र के घने जंगलों में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद समय पर चार्जशीट प्रस्तुत की गई, जिससे मामले का त्वरित निपटारा संभव हो सका।

दोषियों के नाम
1.
मनोज कुमार पटेलनिवासी कोरबा
2.
नरेंद्र कुमार पटेलनिवासी कोरबा
3.
रामकुमार पटेलनिवासी कोरबा
4.
धरम चौहाननिवासी नागरदा, जिला सक्ती

इन पुलिसकर्मियों का रहा विशेष योगदान

निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता (तत्कालीन थाना प्रभारी, चाम्पा)
सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह
सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय
प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन
आरक्षक भूपेंद्र गोस्वामी
माखन साहू
अर्जुन यादव
हजारी लाल मेरसा

न्याय से बढ़ा विश्वास

फास्ट ट्रैक कोर्ट के सख्त फैसले और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता उसके परिजनों को न्याय मिला है। इस निर्णय ने समाज में कानून के प्रति भरोसा मजबूत किया है और महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को कड़ा संदेश दिया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button