गौरेला पेण्ड्राजीपीएमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

CG News :पेंड्रा में ब्लॉक कांग्रेस ने राजीव गांधी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद।

GPM -भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा द्वारा एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पेण्ड्रा में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा देश के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के आधुनिक भारत का सपना देखा था और उसे साकार करने के लिए उन्होंने देश को तकनीकी युग में प्रवेश कराया। देश में कंप्यूटर क्रांति, दूरसंचार क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्होंने जो मजबूत नींव रखी, उसी का परिणाम है कि आज भारत पूरी दुनिया में आईटी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। युवाओं को राजनीति और देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करना उनका ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसला था।

साथ ही ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देकर उन्होंने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया, जिसका लाभ आज गांव-गांव में देखने को मिल रहा है।

  CG News: स्कूटी से शहर की सड़कों पर निकले डिप्टी CM अरुण साव, खुद देखी विकास कार्यों की रफ्तार… अरपा की हालत पर अफसरों को दिए सख्त निर्देश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि, “स्वर्गीय राजीव गांधी जी केवल एक प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने देश के युवाओं को नई सोच, नई तकनीक और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया। उन्होंने हमेशा कहा था कि भारत को एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। सूचना एवं संचार के क्षेत्र में उनके द्वारा रखी गई मजबूत नींव का लाभ आज पूरा देश उठा रहा है। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हम सभी कांग्रेसजनों के साथ-साथ देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि आज जरूरत है कि हम सब उनके बताए हुए रास्ते पर चलें और देश की एकता, अखंडता और धर्मनिरपेक्षता को बनाए रखें।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, वरिष्ठ कांग्रेसी रतन केसरवानी, शारदा चरण पसारी, सादिक खान, पारस चौधरी, जयदत्त तिवारी, शाहिद राईन, राजकुमार रजक, राजेश चौधरी, मैकू भारिया, सिद्धार्थ तिवारी, बिल्लू साहू, आशीष सिंग मरावी एवं गौरव सिंग मरावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के आदर्शों, विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button