अपराधछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Murder News:- लव एंगल में मर्डर! इश्क, शक और खून… कोटा में बाउंसर का बेरहमी से कत्ल पहले आंखों में मिर्च पाउडर डाले , फिर पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

CG Murder News:- इश्क, शक और खून! बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की पहले आंखों में मिर्च झोंककर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पत्नी से कथित संबंधों के शक में भोला मानिकपुरी ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल निखिल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस प्रेम प्रसंग, चरित्र शंका और पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है, जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Bilaspur बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शहर के अमिगोस बार में बाउंसर के रूप में कार्यरत 27 वर्षीय युवक पर पहले मिर्च पाउडर से हमला किया गया, फिर भारी पत्थर से सिर और शरीर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे चरित्र शंका और कथित प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, पथर्रा निवासी निखिल गोस्वामी (27) बिलासपुर के अमिगोस बार में बाउंसर के रूप में काम करता था। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने दो साथियों के साथ अमने मोड़ के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान तीन से चार युवक बाइक से वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवकों में शामिल एक व्यक्ति को देखकर निखिल ने उसे नाम लेकर आवाज लगाई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

भोला मानिकपुरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले निखिल की आंखों और चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका। अचानक हुए हमले से निखिल संभल नहीं पाया। इस बीच उसके साथ मौजूद दोनों साथी मौके से भाग निकले। इसके बाद आरोपियों ने निखिल पर हमला बोल दिया।

भारी पत्थर से किया गया हमला

  बिलासपुर पुलिस, यूनिसेफ एवं सीएसजे का सामूहिक प्रयास विधि के साथ संघर्षरत बच्चों के डायवर्जन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मिर्च पाउडर फेंकने के बाद भोला मानिकपुरी ने पास में पड़े भारी पत्थर से निखिल के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल निखिल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंचीं एएसपी मधुलिका सिंह

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एएसपी मधुलिका सिंह सहित कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

प्रेम प्रसंग और चरित्र शंका का एंगल

मामले की जांच के दौरान पुलिस को हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और चरित्र शंका का संकेत मिला है। पूछताछ में मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी भोला मानिकपुरी की पत्नी और निखिल गोस्वामी के बीच कथित रूप से प्रेम संबंध थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है कि हत्या पूर्व नियोजित थी या फिर विवाद के दौरान अचानक हुई वारदात।

आरोपियों की तलाश जारी

कोटा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी भोला मानिकपुरी सहित अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पथर्रा गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button