CG News: अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति का भव्य आयोजन, 50 मेधावी छात्र-छात्राएं और 25 स्वर्ण वैवाहिक दंपत्ति हुए सम्मानित

बिलासपुर में प्रतिभा और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला। 80% से अधिक अंक लाने वाले 50 छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया।
50 वर्ष का वैवाहिक सफर पूरा करने वाले 25 दंपत्तियों को भी किया गया सम्मानित।
राजकिशोर नगर में हुआ भव्य आयोजन
बिलासपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति, बिलासपुर द्वारा हरसिंगार सामुदायिक भवन, राजकिशोर नगर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह एवं स्वर्ण वैवाहिक दंपत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, वरिष्ठजन और परिजन मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुशांत शुक्ला रहे उपस्थित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में रायगढ़ यूनिवर्सिटी के सचिव तरुण धर दीवान, डी.एल.एस. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रताप पाण्डेय, नयनतारा कॉलेज के डायरेक्टर प्रांजल शर्मा तथा राजकिशोर सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आनंद पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने की।

भगवान परशुराम पूजन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन परंपरा के अनुसार भगवान परशुराम के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने समाज में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता पर अपने विचार रखे।
50 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
इस समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं (सभी बोर्ड) में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और निरंतर शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
25 स्वर्ण वैवाहिक दंपत्तियों का भी हुआ सम्मान
नारीशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चित्रा तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर ऐसे 25 दंपत्तियों को सम्मानित किया गया, जिनके वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। सभी को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान कर उनके आदर्श दांपत्य जीवन का सम्मान किया गया।
समापन पर भोजन प्रसादी, बड़ी संख्या में मौजूद रहे समाजजन
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य, वरिष्ठजन, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
संचालन और आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती चित्रा तिवारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन समिति के सक्रिय सदस्य आनंद पाण्डेय ने किया।
Live Cricket Info



