कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरराज्य एवं शहर

CG News: VIDEO: शराब दुकान हटाने ABVP और स्कूली छात्रों ने NH-30 पर लगाया ‘जाम’, सड़क पर हंगामा—उप मुख्यमंत्री का काफिला भी फंसा

CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ABVP और स्कूली छात्रों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। लगातार मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्रों और कार्यकर्ताओं ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे पूरा हाईवे ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Kawardhaकवर्धा। मामला पोंड़ी इलाके का है, जहां संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। लेकिन जब बात नहीं सुनी गई, तो गुस्सा सड़क पर उतर आया। ABVP के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्कूली छात्रों ने मिलकर रायपुरजबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

और फिर जो हुआवो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। हाईवे के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबीलंबी कतारें लग गईं। बसें रुकीं, गाड़ियां थमीं और आम लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

सबसे बड़ी बातइस जाम में डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा का काफिला भी फंस गया। काफी देर तक गाड़ियां वहीं खड़ी रहीं और रास्ता खुलने का इंतजार करती रहीं।

  एडवांस में अटेंडेंट लगाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई खुद की नाकामी छुपाने में जुटा प्रशासन

प्रदर्शनकारियों का साफ कहना हैशराब दुकान की वजह से इलाके का माहौल खराब हो रहा है, और इसका सीधा असर स्कूली छात्रों पर पड़ रहा है। इसलिए इसे हटाना जरूरी है, और जब तक मांग पूरी नहीं होती, विरोध जारी रहेगा।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हाईवे पर जाम देर तक बना रहा।

कुल मिलाकर हालात ऐसे हो गए कि NH-30 पर जिंदगी थम सी गईऔर एक मांग ने पूरे ट्रैफिक सिस्टम को हिला दिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button