आयोजनछत्तीसगढ़देशराज्य एवं शहररायपुर

समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक निर्वाचन में श्रीमती प्रमिला तिवारी एवं पं.रामानुज तिवारी बने नये नेतृत्वकर्ता.


रायपुर -: उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ का त्रैवार्षिक निर्वाचन आज 29 जनवरी को संगठन के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ.

संगठन के त्रैवार्षिक निर्वाचन के लिये नियुक्त प्रभारी डा.भावेश शुक्ला “पराशर” ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की पंजीयन कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा बहुमत के आधार पर रायपुर निवासी श्रीमती प्रमिला तिवारी को प्रदेशाध्यक्ष, सिकोसा (बालोद) निवासी पं.रामानुज तिवारी को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, पं.सजल तिवारी ‌को प्रदेश सचिव एवं डौंडी लोहारा (बालोद) निवासी पं.प्रेम शंकर शुक्ला को कोषाध्यक्ष के दायित्व के लिये चुना गया है. इसके अलावा पं.शैलेन्द्र रिछारिया प्रदेश संयोजक, आचार्य डा.राजेन्द्र कृष्ण पांडेय एवं पं.शंकर शरण त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, पं.विवेक दुबे एवं पं.श्रीकांत तिवारी को संयुक्त सचिव तथा श्रीमती सीमा दुबे एवं पं.राजेश धुलीराम जोशी को प्रदेश संगठन विस्तार के रुप में चयनित किया गया है. त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न होने के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज सहित सनातन धर्म एवं राष्ट्र हित के संगठनात्मक उद्देश्यों से संबंधित प्रकल्पों को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर क्रियान्वित करने की शपथ ली.

इस अवसर पर श्रीमती डाली तिवारी, श्रीमती स्वाति शर्मा, श्रीमती अनुसुइया झा, श्रीमती रमा दीवान, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती शशि द्विवेदी, श्रीमती राही दुबे, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती उमा शुक्ला, पं.उमाकांत तिवारी, पं.विजय पांडेय, पं.गौरव मिश्रा, पं.संजय शर्मा, पं.विवेक तिवारी, श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती अमिता तिवारी, श्रीमती अमिता मिश्रा, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती प्रीति तिवारी सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश से संगठन प्रतिनिधि उपस्थित थे.

  Swift police action reunites missing 4-year-old with family in Janjgir-Champa
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button