April 29, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

ढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबजंगली सूअर का मटन बताकर ग्राहक ढूंढते दो युवक पकड़ाए:बालोद में वन विभाग ने 20 पैकेट मांस किया जब्त, दुर्ग से लाए थे मांसRaipur Crime : मो.सा. चोरी के प्रकरणो में आरोपी लोकेश, करन, विक्की व अमन गिरफ्तारRAIPUR:जल्द करें AVDO के 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन, अंतिम तारीख नजदीकCG NEWS:शहीद हुए बीएसएफ जवान हरीश कुमार मंडावी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाईढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबBREAKING NEWS:BEO निलंबित, 16 लाख की गबन मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन…Chhattisgarh : राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का बारदाना जलकर खाक, 4 दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

भाजपा स्थापना सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

(गांव चलो घर घर चलो,अंबेडकर जयंती मनाई गई)

 

खबर संजय सोंनी

रतनपुर–भाजपा के स्थापना दिवस से प्रारम्भ हुए सेवा पखवाड़ा ओ अंतर्गत नगर भाजपा मंडल द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजन कराकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का कार्य कर रही है,

गौरतलब है कि बीते छह अप्रैल से लेकर चौदह अप्रैल तक भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है,जिसमे प्रथम दिवस सेवा पखवाड़ा के तहत घर घर ध्वज लहराया गया,दूसरे दिन बूथ इकाई केंद्रों में स्थापना दिवस मनाया गया,तदोपरांत मण्डल के सभी सक्रिय सदस्यों का बैठक लेकर उन्हें भाजपा की स्थापना के परिप्रेक्ष्य में विषयवार जानकारी प्रदान की जाती रही, भाजपा के स्थापना दिवस के आठवें दिन पूरे भाजपा मंडल के तमाम कार्यकर्ता गांव चलो घर घर अभियान के तहत लगभग दस पंचायत क्षेत्रो में अपनी उपस्थिति देकर लोंगो को भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है,इसी तारतम्य में रविवार को छतौना ग्राम पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप के नेतृत्व में ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न देव स्थलों, चौक चौराहों,की साफ सफाई कर वहा निवासरत लाभार्थियों से मिलकर भाजपा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की क्रमवार जानकारी देते हुए उन्हें उक्त योजनाओ की लाभ लेने की बात कही,वही जिन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लिया है उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान सरकार का आभार जताया,

संविधान निर्माता की जयंती मनाई गई
संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी के जयंती महामाया चौक में भाजपा द्वारा मनाया गया, पखवाड़ा सेवा के तहत अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भाजपा मण्डल द्वारा मीठे शर्बत का वितरण किया गया,पूर्व पालिकाध्यक्ष घनश्याम रात्रे द्वारा उन्हें नमन करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया,,वही इस अवसर पर अंबेडकर शिक्षण समिति द्वारा बाजे गाजे से शानदार रैली निकालकर नगर भ्रमण कर सर्व धर्म समभाव का संदेश भी प्रसारित किया गया ,सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप के नेतृत्व में पूरे रतनपुर मण्डल के अधीन तमाम पंचायत क्षेत्रों में भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर पहुचाते हुए भाजपा के स्थापना सम्बन्धी जानकारी मुहैया कराई जा रही है,


देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा;लबकुश
सेवा पखवाड़ा के तहत गांव गांव घर घर चलो अभियान में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे पालिकाध्यक्ष लवकुश कश्यप ने ग्राम पुडु में आयोजित सभा मे कहा कि आप सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओ की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी हुई है, भाजपा की सरकार आमजनों के आवश्यकतानुसार ही कार्य करती है जिसके चलते आज भारत के अधिकांश राज्यों में हमारे पार्टी की सरकार है,
इस गरिमामय अवसर पर भाजपा के सन्तोष तिवारी,सुरेश सोनी,घनश्याम रात्रे,डॉ सुनील जायसवाल,रविन्द्र दुबे,अन्नू तिवारी, घनश्याम कमलसेन,ज्वाला कौशिक,ज्ञानेंद्र कश्यप,मनोज बिरको,श्रीमती बिनु निराला, इंदु यादव,शिवानी सोंनी,राजकुमारी बिसेन,सावित्री रात्रे,प्रभा मनिकपुरी सहित भाजपा परिवार के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a