अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

Ratanpur News:-छत्तीसगढ़ पुरातत्व संरक्षण सम्मान से सम्मानित हुए बलराम पांडे, रतनपुर धाम में समारोह सम्पन्न

Ratanpur News:-रतनपुर के लेखक व इतिहासकार बलराम पांडे को उनके शोध, संरक्षण और सांस्कृतिक जागरण के कार्यों के लिए राज्य स्तरीय “छत्तीसगढ़ पुरातत्व संरक्षण सम्मान” प्रदान किया गया। समारोह में साहित्यकारों और सामाजिक संगठनों ने इसे क्षेत्रीय गौरव का क्षण बताया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Ratanpur में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में लेखक, इतिहासकार एवं शोधकर्ता बलराम पांडे को “छत्तीसगढ़ पुरातत्व संरक्षण सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह आयोजन पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, छत्तीसगढ़ राजभाषा परिषद, वन विभाग तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

 

पुरातत्व, संस्कृति और शोध कार्यों के लिए मिला सम्मान

बलराम पांडे को यह सम्मान उनके लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया। वे चतुर यू गी नगरी रतनपुर धाम के इतिहास पर लेखन, प्रवासी पक्षियों पर शोध, पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण हेतु जन-जागरण अभियान, पांडुलिपियों के संग्रहण तथा शिलालेखों को सुरक्षित रखने जैसे कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने रतनपुरिहगम्मत की पुरातन परंपरा को पुनर्जीवित करने में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

 

राजभाषा आयोग की सचिव ने किया सम्मानित

  कांग्रेस सरकार ने किसानों का पूरा धान खरीदा भुगतान भी किया अब तो बारदाने भी नहीं मिल रहे - अरविंद शुक्ला 

यह सम्मान राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार एवं डॉ. विनय पाठक के कर-कमलों से प्रदान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने बलराम पांडे के योगदान को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

साहित्यकारों और समाजजनों ने जताई खुशी

बलराम पांडे को मिले इस सम्मान पर साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रमुख रूप से दिनेश पांडे, रामेश्वर शांडिल्य, राजेंद्र दुबे, अनिल अग्रवाल, शिव मोहन बघेल, सुखदेव कश्यप, राजेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश दुबे, वी. कल जायसवाल, ओमप्रकाश कश्यप, गेंदराम कौशिक सहित अनेक साहित्य एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।

 

रतनपुर की सांस्कृतिक विरासत को मिला नया सम्मान

इस सम्मान को क्षेत्रीय स्तर पर रतनपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पर्यावरण, पर्यटन और पुरातत्व संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे प्रयासों से स्थानीय विरासत को नई पहचान मिल रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button