अपराधछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

Ratanpur News:-ऑपरेशन थिएटर में आखिर क्या हुआ? बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत ने खड़े किए कई गंभीर सवाल,जांच के घेरे में निजी नर्सिंग होम

Ratanpur News:- रतनपुर में एक महिला इलाज के लिए अस्पताल गई थी। बच्चेदानी का ऑपरेशन होना था। लेकिन ऑपरेशन के बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर उसे सिम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब सवाल सिर्फ एक मौत का नहीं है, सवाल उस पूरी व्यवस्था का है जिसमें मरीज इलाज की उम्मीद लेकर जाता है और परिवार जवाब तलाशता रह जाता है। सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल तक का सफर, रेफरल के दस्तावेजों का अभाव, ऑपरेशन के दौरान क्या हुआ और आखिर महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुईइन सभी सवालों के जवाब अभी बाकी हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट और निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल एक परिवार अपनी बेटी, पत्नी और मां को खोने के दर्द में है, और व्यवस्था के सामने कई असहज सवाल खड़े हैं।

Ratanpur रतनपुर। इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंची एक महिला की मौत के बाद अब सवाल इलाज पर नहीं, बल्कि पूरे घटनाक्रम पर उठ रहे हैं। रतनपुर के निजी अस्पताल मातृका नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराई गई 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई और हालत बिगड़ने के बाद आननफानन में महिला को बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजनों ने रतनपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर ली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरकारी अस्पताल से निजी नर्सिंग होम तक का सफर

मृतका की पहचान कुमारी बाई साहू (50 वर्ष), निवासी ग्राम पोड़ी नवागांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महिला को बच्चेदानी संबंधी समस्या थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था।परिजनों का आरोप है कि वहां पदस्थ डॉ. नेहल झा ने जांच के बाद ऑपरेशन की जरूरत बताते हुए उन्हें 6 जून को अपने निजी अस्पताल मातृका नर्सिंग होम में बुलाया था। इसके बाद शनिवार को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऑपरेशन शुरू हुआ, फिर अचानक बिगड़ गई हालत

परिजनों के मुताबिक दोपहर बाद महिला का ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब एक घंटे बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला का ब्लड प्रेशर लगातार गिर रहा है और उसकी स्थिति गंभीर हो गई है।इसके बाद उसे तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर करने की बात कही गई। परिजन महिला को निजी एंबुलेंस से लेकर सिम्स पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

  Bilaspur Police Transfer News:· एसएसपी ने जारी किया 38 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश,17 को लाईन से भेजा गया थाने,चार लाईन अटैच

रेफरल पेपर नहीं देने का भी आरोप

मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है। परिजनों का कहना है कि जब महिला को सिम्स रेफर किया गया, तब उन्हें रेफरल से संबंधित कोई दस्तावेज या चिकित्सकीय रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया।

परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर उचित उपचार और जरूरी सावधानियां बरती जातीं तो शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी।

थाने पहुंचे परिजन, निष्पक्ष जांच की मांग

महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव को लेकर वापस रतनपुर पहुंचे और थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में डॉक्टर पर लापरवाहीपूर्वक उपचार करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

परिजनों ने यह भी मांग की है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को सुरक्षित रखकर जांच का हिस्सा बनाया जाए ताकि ऑपरेशन से लेकर रेफरल तक की पूरी प्रक्रिया की सच्चाई सामने सके।

पुलिस ने जब्त की सीसीटीवी फुटेज

शिकायत मिलने के बाद रतनपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि महिला की मौत ऑपरेशन के दौरान आई किसी चिकित्सकीय जटिलता के कारण हुई या फिर उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही हुई। इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

रतनपुर में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। एक तरफ परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर सभी की निगाहें अब उस रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण चिकित्सकीय घटना थी या फिर लापरवाही का मामला।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button